{"_id":"5d6cbd868ebc3e01586ee86c","slug":"neetu-kapoor-reveals-ranbir-kapoor-crying-when-he-knows-rishi-kapoor-faced-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर को कैंसर होने की बात सुन बेटे रणबीर का कैसा हो गया था हाल? नीतू कपूर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर को कैंसर होने की बात सुन बेटे रणबीर का कैसा हो गया था हाल? नीतू कपूर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, rishi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करा रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फैंस को जानकारी दी कि वो अब कैंसर से मुक्त हैं और इलाज का आखिरी चरण है। ऋषि कपूर के कैंसर की खबर सुनकर उनके फैंस तो परेशान हुए ही थे वहीं उनके बेटे रणबीर कपूर का क्या हाल था इस बारे में नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया।
2 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
टाइम्स नाउ से बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि 'इस गंभीर बीमारी से उबरने के लिए दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया। रणबीर जब आए तो मैंने उससे कहा कि मैं तुमसे कुछ कहना चाहती हूं और मैंने उसे सबकुछ बता दिया। यह सुनते ही रणबीर की आंखें आंसुओं से भर गईं। कुछ घंटों तक तो रणबीर यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थे फिर उन्होंने खुद को शांत किया और कहा, चलिए इसका सामना करते हैं।'
3 of 5
rishi kapoor, neetu kapoor
- फोटो : social media
नीतू कपूर ने आगे बताया कि 'रणबीर कपूर उस वक्त तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने अपने पिता को लिया और न्यूयॉर्क चले गए।' इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि 'इलाज के दौरान रणबीर मुझसे 4 बार मिलने पहुंचे थे।' ऋषि कपूर ने नीतू के बारे में कहा, 'वो इस मुश्किल वक्त में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं। उनके साथ के बिना मैं कुछ भी नहीं कर सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू कपूर
ऋषि के इलाज के बारे में नीतू कपूर ने बताया, 'मुझे दवाई बिल्कुल समझ नहीं आती और मैं इसे गलत भी नहीं कर सकती थी। मुझे बिल्कुल सही तरीके से इन्हें देना था। इसके लिए मैंने अपनी एक लिस्ट तैयार की, जिससे मैं समझ सकूं कि इन दवाओं को किस तरह से देना है।' बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि वो अगले महीने वापस देश लौट सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher
- फोटो : twitter
हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की मुलाकात अनुपम खेर से हुई। तीनों सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के यहां डिनर करने गए थे। वहां से लौटते हुए अनुपम खेर ने एक वीडियो भी शेयर किया था। अनुपम खेर ही नहीं शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने ऋषि कपूर से इस दौरान मुलाकात की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।