एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों पति ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। फैंस के लिए समय-समय पर दोनों ही स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी हुई है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर ने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यूयॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं।
नीतू कपूर ने न्यूयॉर्क से शेयर की फैमिली तस्वीर, रणबीर और रिद्धिमा को इमोशनल कर देगा कैप्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर हो या क्रिसमस परिवार के सभी सदस्य न्यूयॉर्क में इकट्ठा होते हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर दोनों हर खास मौके को परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में रणबीर कपूर भारत में हैं तो वहीं रिद्धिमा को भी वापस लौटना पड़ा है, जिसके बाद नीतू कपूर अपने दोनों बच्चों को बहुत याद कर रही हैं।
नीतू कपूर ने अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पर जाहिर की हैं। जहां नीतू ने रिद्धिमा और रणबीर कपूर के साथ की तस्वीर पोस्ट की हैं और कैप्शन में लिखा कि 'दोनों को बहुत याद कर रही हूं।' रणबीर ने जहां अपने पैरेंट्स की तरह फिल्मों में करियर बनाया तो वहीं रिद्धिमा फैशन ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उन्होंने बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। कपल की एक बेटी है समायरा साहनी। रणबीर की बात करें तो लंबे समय से उनके अफेयर की खबरें आलिया भट्ट के साथ चल रही हैं।
Miss these snuggle bunnies 💕😍🥰 #lovethem#bestest
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
अभी तक ऋषि कपूर से आमिर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे और अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में मुलाकात की है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'
ऐसी चर्चा है कि भारत लौटने के बाद ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी की बात भट्ट परिवार के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर फैमिली चाहती है कि दोनों जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं। इसके चलते रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं।