दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को दुनिया को अलविदा कहे करीब नौ महीने का समय बीत गया है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर उन्हें अक्सर याद करती रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ की अपनी पुरानी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपना पहला डांस वीडियो शेयर किया है।
नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर संग डांस वीडियो, बोलीं- 'हमारा पहला डांस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नीतू कपूर पति ऋषि कपूर के साथ भी कई अनदेखे वीडियो और तस्वीरे शेयर करती हैं। अब हाल ही में नीतू ने ऋषि कपूर के साथ किया हुआ अपना पहला डांस वीडियो शेयर किया है।
नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर एकसाथ डांस कर रहे हैं। ये दोनों 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जिंदा दिल' के गाने 'शाम सुहानी' पर डांस कर रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में नीतू ने लिखा- 'हमारा पहला डांस'।
नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो पर नीतू और ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी कमेंट किया है। तो वहीं तमाम सितारे व ऋषि कपूर के फैंस वीडियो देख एक बार फिर से ऋषि कपूर की यादों में खो गए हैं।
बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की 41वीं सालगिरह थी। इस खास मौके पर भी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में तमाम फिल्मों के सीन थे जिनमें ऋषि और नीतू साथ नजर आए थे। साथ ही कुछ रियल लाइफ की झलकियां भी थीं। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
पढ़ें: एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री क्लोरिस लीचमैन का 94 वर्ष की आयु में निधन