{"_id":"5d63a18f8ebc3e93cb7634d3","slug":"neha-dhupia-birthday-here-love-story-with-angad-bedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया ने इस अभिनेता संग गुपचुप रचाई थी शादी, बाद में खुला था प्रेग्नेंसी का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया ने इस अभिनेता संग गुपचुप रचाई थी शादी, बाद में खुला था प्रेग्नेंसी का राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि में हुआ। नेहा की लव स्टोरी काफी रोमांचक है। मई 2018 में नेहा ने गुपचुप तरीके से अभिनेता अंगद बेदी संग दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित चेहरे हैं। नेहा धूपिया के जन्मदिन पर चलिए उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
2 of 5
NEHA DHUPIA
अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था।
3 of 5
Neha Dhupia
अंगद ने कहा- 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्निक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Neha Dhupia
- फोटो : amar ujala mumbai
अंगद बेदी ने आगे कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।'
नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात को कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।' नेहा शादी के 6 महीने बाद मां बन गई थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मेहर धूपिया बेदी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।