फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर के एक्टर बेटे के प्यार में पड़ीं नेहा धूपिया, वायरल तस्वीरों से सामने आया सच

Wed, 02 May 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia fall in love with this cricketer son photos goes viral
neha dhupia

हाल ही में ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं बॉलीवुड की 'जूली' नेहा धूपिया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हो गई है। ये शख्स कोई और नहीं महान लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

neha dhupia fall in love with this cricketer son photos goes viral

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली नेहा धूपिया एक्टर अंगद बेदी के साथ देखी जा रही हैं। दोनों साथ में डिनर करते देखे गए। अंगद बेदी इससे पहले बेदी नोरा फतेही के साथ रिलेशन में थे। नोरा फतेही डांसर और मॉडल हैं। वे कई आइटम नंबर्स में नजर आ चुकी हैं। 

neha dhupia fall in love with this cricketer son photos goes viral
neha dhupia

अंगद बेदी का कुछ दिन पहले मॉडल बिग बॉस 9 फेम नोरा फतेही के साथ ब्रेकअप हुआ था। उसके बाद बेदी नेहा धूपिया के करीब आये। दोनों काफी साल से अच्छे दोस्त हैं। पिछले कुछ समय से दोनों सिंगल भी हैं, इसलिए इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia fall in love with this cricketer son photos goes viral
neha dhupia

अंगद बेदी महान लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वह पिछले कुछ साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बेदी सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। उन्हे पिंक में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। आपको बता दें कि बेदी और नेहा धूपिया दोनों पंजाबी हैं।

विज्ञापन
neha dhupia fall in love with this cricketer son photos goes viral
neha dhupia

नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं, पिछली बार उन्हें विद्या बालन के साथ 'तुम्हारी सुलु' में देखा गया था। आजकल वे रोडीज की शूटिंग कर रही हैं। गौर हो कि हाल ही में लुधियाना में हुए ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो में ड्रेस को लेकर नेहा धूपिया ट्रोल हो गईं थीं। इस पर नेहा ने यूजर्स को करारा जवाब भी दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed