{"_id":"5b81239d42c792466e6ee487","slug":"neha-dhupia-pregnant-before-angad-bedi-know-her-affair-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 अफेयर के बाद नेहा धूपिया ने रचा ली थी अंगद बेदी से गुपचुप शादी, अब प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 अफेयर के बाद नेहा धूपिया ने रचा ली थी अंगद बेदी से गुपचुप शादी, अब प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी भी हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं। अब अफवाहों को सच साबित करते हुए दोनों ने ये खुशखबरी फैंस को दे दी है।
neha dhupia
इससे पहले नेहा ने अंगद बेदी से 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि अंगद बेदी ने नेहा को बहुत पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा किसी और के प्यार में दीवानी थीं और उन्होंने अंगद के प्यार को ठुकरा दिया था। बता दें शादी से पहले नेहा के अफेयर्स के चर्चे बड़े मशहूर रहे हैं।
ऋत्विक भट्टाचार्य के साथ नेहा धूपिया
नेहा का युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य से अफेयर चर्चा में रहा। ऋत्विक के साथ तो नेहा धूपिया का करीब 10 साल तक रिलेशन चला। ये दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ देखे जाते थे, लेकिन अचानक से 2010 में इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप की वजह कभी नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह और नेहा धूपिया
इसके बाद नेहा का नाम जुड़ा युवराज सिंह के साथ। दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा। साल 2014 से दोनों साथ देखे जाने लगे। कई पार्टियों और इवेंट्स में उन्हें साथ देखा जाने लगा इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में नेहा ने इसका खंडन किया। इसके बाद नेहा का नाम जुड़ा जेम्स सिल्वेस्टर से। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और करीब 3 साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस रिलेशनशिप के ब्रेक होने को लेकर कहा गया था कि इनके बीच ये लॉन्ग डिस्टेंस ही मुख्य वजह थी।
विज्ञापन
Neha Dhupia
नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। वह बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस के रूप में पहचानी गईं। नेहा ने कयामत, जूली और शीशा जैसी कई फिल्मों में बेहतर काम किया है। आखिरकार 10 मई को एक्ट्रेस ने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली। नेहा ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला बताया। अब ये दोनों कपल जल्द ही पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।
Here’s to new beginnings ... #3ofUs .... 🤰👼 #satnamwaheguruੴ
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on