सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वैसे तो नेहा अपने गानों को लेकर हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिर इन दिनों उनके शो इंडियन आइडल से भी उन्ही के किस्से सामने आते रहते हैं। हाल फिलहाल में नेहा अपनी और शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब तक कहा तो ये जा रहा था कि ये सब बस मजाक है। लेकिन नेहा के पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इस बात पर अब मुहर लगा दी है।
क्या नेहा कक्कड़ ने लगा दी है आदित्य संग शादी की खबरों पर मुहर? ये तस्वीर कर रही इशारा
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी इंडियन आइडल के सेट पर बीते दिनों ही पक्की हुई थी। लेकिन ये सब कुछ मजाक-मजाक में हुआ था। अब लगता है कि नेहा कक्कड़ इन बातों की पोल खोल रही हैं। नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर तो लगता है कि ये मजाक नहीं बल्कि सच्चाई ही है। खास बात तो ये है कि नेहा के साथ आदित्य भी इस बात पर मुहर लगाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नेहा अपने हाथ से आधा दिल बनाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है '14 फरवरी'। बता दें कि इंडियन आइडल पर इन दोनों की शादी की जो तारीख तय की गई थी वो भी 14 फरवरी ही थी। नेहा की इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि नेहा कुछ इशारा कर रही हैं।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
वहीं आदित्य नारायण ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसी तरह की तस्वीर साझा की है। आदित्य भी अपनी तस्वीर में हाथ से आधा दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आदित्य ने लिखा है, 'मेरे दिल का एक हिस्सा'। अब आदित्य नेहा की इन पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि मजाक के इतर सच्चाई कुछ और ही है।
A part of my 💓 #IndianIdol @thecontentteamofficial @sonytvofficial
A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial) on
बहरहाल जो भी सच्चाई है वो 14 फरवरी को सबके सामने आ ही जाएगी। बता दें कि इंडियन आइडल में नेहा और आदित्य की मस्ती तो देखी ही जाती रहती है। आदित्य अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते ही रहते हैं। इसके बाद ही दोनों के माता पिता शो का हिस्सा बने थे और मजाक-मजाक में दोनों का रिश्ता तय किया गया था। लेकिन उस समय नेहा ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था।
