24 अक्तूबर को आखिरकार नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंधन गए। राजधानी दिल्ली में एक गुरुद्वारे में उन्होंने शादी की। शादी की एक अन्य रस्म भी हुई जिसमें लाल रंग के लहंगे में नेहा कक्कड़ थीं जबकि रोहनप्रीत ने लाल और सफेद रंग की शेरवानी कैरी की।
लाल रंग के जोड़े में नेहा कक्कड़ ने जमकर किया डांस, पति रोहनप्रीत सिंह ने यूं दिया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत जमकर डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो शादी की रस्मों के बाद की हैं जिसमें नेहा अपनी धुन में थिरकती दिख रही हैं। रोहनप्रीत भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
A post shared by 𝐍𝐞𝐡𝐚 𝐊𝐚𝐤𝐤𝐚𝐫🌍❤️ (@neheartanjalii) on
नेहा और रोहनप्रीत के अलावा उनके कई दोस्त और परिजन आस-पास दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में नेहा ने अपनी सुरीली आवाज में समां बांध दिया। वीडियो में नेहा गाना गाती दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो बेहद भावुक भी लग रही हैं।
A post shared by 𝐍𝐞𝐡𝐚 𝐊𝐚𝐤𝐤𝐚𝐫🌍❤️ (@neheartanjalii) on
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पहले दिल्ली में रजिस्टर्ड मैरिज की उसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में फेरे लिए। नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर लंबे समय से बज था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे।
A post shared by 𝐍𝐞𝐡𝐚 𝐊𝐚𝐤𝐤𝐚𝐫🌍❤️ (@neheartanjalii) on
नेहा कक्कड़ ने कोरोना काल के दौरान शादी करने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि शायद इसीलिए उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे।