बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी झंकार भरी आवाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। उनका हर एक गाना आते ही छा जाता है। अब एक बार फिर से नेहा का नया गाना 'ओ सजना' रिलीज हो चुका है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने में नेहा कक्कड़ के अलावा यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा भी नजर आ रहे हैं।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग 'ओ सजना' रिलीज, फाल्गुनी पाठक के गाने का है रिमिक्स
लव रोमांटिक है सॉन्ग
नेहा कक्कड़ का ये नया गाना फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक है। हालांकि गाने के कई बोल बदल दिए गए हैं। नेहा की मधुर आवाज से सजा ये गाना 'ओ सजना' एक लव रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे जानी द्वारा लिखा गया है और तनिष्क बागची द्वारा इसमें संगीत दिया गया है।
धनश्री और नेहा कक्कड़ दोनों से इश्क फरमाते नजर आए प्रियांक शर्मा
'ओ सजना' टाइटल के इस नए गाने में प्रियांक शर्मा नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। गाने में प्रियांक को धनश्री और नेहा कक्कड़ दोनों के साथ इश्क फरमाते देखा जा सकता है। तीनों ने सॉन्ग में कमाल के डांस मूव्स भी किए हैं।
फैंस को खूब पसंद आ रहा है नेहा कक्कड़ का ये नया गाना
नेहा कक्कड़ का ये नया गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इसे खूब लाइक मिल रहे हैं। वहीं यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- इनके आवाज में जरूर कोई जादू है, तभी तो लाखों करोड़ों लोगों के दिलों में जरूर हैं। वहीं दूसरे ने लिखा-क्या गाना है!! नेहू और धनश्री की शानदार परफॉर्मेंस। कितनी सुंदर और सुरीली आवाज है आपकी नेहू!!। अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।