नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज ही नजर आ रहे थे। शादी में नेहा के दिलकश अंदाज और रोहनप्रीत के गजब स्टाइल की खूब तारीफ हुई। लेकिन शादी में अपने ब्राइडल लुक और आउटफिट्स की वजह से नेहा को खूब ट्रोल भी किया गया। अब इस विवाद पर गायिका ने जवाब दिया है।
शादी के कपड़ों पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, अब बोलीं- लहंगा सब्यसाची ने गिफ्ट किया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रोलिंग के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि गुरुद्वारा में उन्होंने जो लहंगा पहना था उसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने गिफ्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'लोग सब्यसाची को पहनने के लिए मरते हैं। ये आउटफिट हमें सब्यसाची ने खुद गिफ्ट किया था। सपने सच होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करोगो तो ये अच्छे से काम करेंगे। धन्यवाद माता रानी। शुक्र है वाहेगुरु का।'
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar) on
दरअसल शादी की तस्वीरों में नेहा कक्कड़ का लुक देखकर कुछ लोग उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक से करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि नेहा ने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा का ब्राइडल कॉपी किया है। कई लोगों ने तो उन्हें कॉपी कैट तक कह डाला।
नेहा कक्कड़ ने वरमाला के समय लाल रंग का रंग का लहंगा पहना था। इसी रंग का लहंगा प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी में पहना था। इस वजह नेहा लोगों ने निशाने पर आ गईं और तब लोगों ने कहा कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया है।
वहीं गुरुद्वारा में फेरे के समय नेहा कक्कड़ ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। यह ठीक वैसा ही था जैसा बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में पहना था। इस वजह से लोगों ने नेहा को ट्रोल किया। वहीं रिसेप्शन में भी नेहा ने जो ड्रेस पहनी, उसे देखकर भी लोगों ने कहा कि ऐसे ही कपड़े दीपिका पादुकोण ने अपने कार्यक्रम में पहने थे।
शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने किया अपने इंस्टाग्राम पर ये बदलाव, आप भी जानिए