फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ का खुलासा: बेबी बंप देख सासू मां भी रह गईं थीं हैरान, दे डाली थी ये प्रतिक्रिया

Mon, 27 Sep 2021 02:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 27 Sep 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar shares mother-in-law’s reaction to her baby bump in Khyaal Rakhya Kar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram

लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ का कहना है कि उनके बेबी बंप को देखकर उनकी सास भी हैरान रह गईं थीं। उन्होंने बेबी बंप को देखकर अपनी सासू मां की प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया है। नेहा कक्कड़ ने बताया कि उनकी सासू मां ने भी उनके प्रेग्नेंट होने वाली बात पर भरोसा कर लिया था और उनको बधाई तक दे डाली थी। नेहा ने अपनी सास की कही हुई मजेदार बात भी शेयर की है। 



नेहा कक्कड़ ने बताया कि उनकी सास ने बेबी बंप देखकर कहा था, ‘बेटा गुड न्यूज काफी जल्दी नहीं हो गई।' उन्होंने कहा, सासू मां की बात को सुनने के बाद मैंने उनसे कहा- मम्मा जी कम से कम आप तो ऐसे मत बोलिये.. आप तो सब जानते हो, हमारी तो अभी शादी हुई है, अभी मिले हैं। नेहा ने कहा कि लोगों ने  फौरन ये सोच लिया कि नेहा और रोहन ने जल्दबाजी में इसलिए शादी की है, क्योंकि वो पहले से ही गर्भवती थी।
 

Neha Kakkar shares mother-in-law’s reaction to her baby bump in Khyaal Rakhya Kar
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं थीं नेहा कक्कड़
पॉपुलर गायिका नेहा कक्कड़ रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं थीं। उनके साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ भी पहुंचें थे। शो में कपिल शर्मा के साथ दोनों ने खूब हंसी-मजाक की और धमाल मचाया। नेहा कक्कड़ ने शो में कई मजेदार किस्से भी शेयर किये जिनमें से एक उनकी सास से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे गाने ‘ख्याल रख्या कर’ के प्रमोशनल तस्वीर में बेबी बंप देखकर उनके प्रशंसकों और यहां तक खुद कपिल शर्मा और उनकी सास ने भी विश्वास कर लिया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और बधाई भी दे डाली थी।

 

Neha Kakkar shares mother-in-law’s reaction to her baby bump in Khyaal Rakhya Kar
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़ ने कहा कि सासू मां उनके बेबी बंप देखकर आश्चर्यचकित रह गई थीं। उन्होंने मुझे बधाई भी दे डाली थी। कपिल शर्मा ने भी कहा कि वो भी नेहा के इंस्टाग्राम पोस्ट के झांसे में आ गए थे और उन्होंने भी उन्हें पर्सनली बधाई दे डाली थी। नेहा कक्कड़ ने कहा, मेरी सासू मां ने बेबी बंप देखकर कहा, ‘बेटा गुड न्यूज काफी जल्दी नहीं हो गई। इस पर मैंने उनसे कहा कि मम्मा आप तो सब जानते हो, अभी तो हमारी शादी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar shares mother-in-law’s reaction to her baby bump in Khyaal Rakhya Kar
नेहा कक्कड़ - फोटो : Social media

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक साल हो गया है। नेहा और रोहनप्रीत ने पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी। दोनों एक गाने के सिलसिले में मिले थे और इसके बाद दोनों ने ही शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Neha Kakkar shares mother-in-law’s reaction to her baby bump in Khyaal Rakhya Kar
नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद ही दोनों का एक म्यूजिक वीडियो ‘ख्याल रख्या कर’रिलीज हुआ था। जिसकी तस्वीर उन्होंने बेबी बंप के साथ शेयर की थी। उनकी इस तस्वीर को देखकर सबको लगा कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed