{"_id":"5c14b065bdec2253b63f9715","slug":"neha-kakkar-talk-about-his-breakup-with-himansh-kohli-and-cry-on-indian-idol-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने बयां किया अपना दर्द, रियलिटी शो के सेट पर ही रो पड़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने बयां किया अपना दर्द, रियलिटी शो के सेट पर ही रो पड़ीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने गानों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं । पिछले 4 साल से नेहा एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं । हाल ही में उनका हिमांश से ब्रेकअप हो गया । नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हिमांश और अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं ।
2 of 5
neha kakkar
हिमांश और नेहा ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। ब्रेकअप के 4 दिन बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। नेहा ने पोस्ट में लिखा, 'हां, मुझे पता है कि मैं सेलिब्रिटी हूं । मुझे ये सब नहीं लिखना चाहिए लेकिन मैं एक इंसान भी हूं। आज कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं इसलिए अब अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं ।'
3 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
वो आगे लिखती हैं, 'मुझे नहीं पता था कि दुनिया में इतने बुरे लोग होते हैं । खैर सब कुछ गंवा कर होश में अब आए तो क्या किया । आज कुछ ज्यादा ही टूट गई। इसलिए अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाई । मैंने अपना सबकुछ दिया और बदले में मिला... ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neha kakkar
'मैं शेयर भी नहीं कर सकती कि क्या मिला। मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे। लोग मुझे जज करेंगे। पता नहीं लोग क्या बोलेंगे। कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं। लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत हो गई है।'
खबरों की मानें तो नेहा रियलटी शो इंडियन आइडल की शूटिंग के दौरान सेट पर रो पड़ीं। 13 दिसंबर को शो की शूटिंग कर रही थीं। जब एक प्रतियोगी ने इमोशनल गाना गाया तो वे अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं । यहां तक कि जब वे सेट पर पहुंची थीं तब भी वे ठीक नहीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।