ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं का जमावड़ा लगा। इस पार्टी में सबकी निगाहें देओल परिवार पर टिकीं। ईशा और आनंद के रिसेप्शन में हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों और दामाद के साथ पहुंची थीं जबकि सनी देओल पार्टी में अलग-थलग दिखे।
ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में अकेले पड़े सनी, हेमा मालिनी ने पूरे परिवार के साथ खूब किया एन्जॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी और आनंद पीरमल की शाही वेडिंग रिसेप्शन में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां काफी जंच रही थीं। हेमा मालिनी ने हल्के गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं गले में भारी हार उनपर काफी सूट कर रहा था। वहीं ईशा देओल पर्पल और गोल्डन कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुई थी जबकि अहाना नीले रंग की साड़ी में दिखीं।
इस वेडिंग रिसेप्शन में जहां पूरा देओल परिवार एक साथ एन्जॉय करते हुए दिखा तो वहीं सनी देओल पार्टी में सबसे अलग नजर आए। सनी देओल किसी भी पार्टी या फिर इवेंट में कम ही नजर आते हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के रिसेप्शन में सनी देओल को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए, हालांकि वह कैमरे से बचते जरूर नजर आए।
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on
सनी देओल ने ग्रे रंग के कोट के साथ काले रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। इस पार्टी में धर्मेंद्र और बॉबी को छोड़कर पूरा देओल परिवार अंबानी की पार्टी में दिखा। आपको बता दें, सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। करण अपने पापा सनी देओल की होम प्रोडक्शन फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में करण देओल के अपोजिट सहर नजर आएंगी।
'पल पल दिल के पास' फिल्म में करण देओल के अपोजिट सहर नजर आएंगी। 'पल पल दिल के पास' इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। यह फिल्म विजेता फिल्म्स के बैनर तले बनी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ही सनी देओल हैं।