{"_id":"588c4b024f1c1bbd7ecf7a18","slug":"neil-nitin-mukesh-reveals-why-he-opted-for-an-arranged-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी पर नील नितिन मुकेश का बड़ा बयान, खुला अरेंज मैरिज का बड़ा राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी पर नील नितिन मुकेश का बड़ा बयान, खुला अरेंज मैरिज का बड़ा राज
Sat, 28 Jan 2017 10:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर नील नितिन मुकेश ने उस वक्त सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी से शादी की। लोगों की हैरानी जाहिर भी थी क्योंकि नील नितिन का नाम एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों के अफेयर के चर्चे खूब जोरों पर थे। लेकिन अब जाकर नील ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्यों उन्होंने अरेंज मैरिज की।
खुला राज! अपने प्यार को छोड़ अरेंज मैरिज के लिए क्यों तैयार हुआ ये हीरो ?
2 of 5
नील, जो अगले महीने यानि फरवरी में शादी करने जा रहे हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'इसमें कोई आश्चर्य या शॉक वाली बात नहीं है कि मैं अरेंज मैरिज कर रहा हूं। कई बार क्या होता है कि हम कुछ चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जबकि हमारे पेरेंट्स वो चीजें भी नोट कर लेते हैं और ये चीज है दो परिवारों का मिलन और मेलजोल। जब आप इस बात की तह तक जाएंगे तब आपको इसका मतलब समझ आएगा। दो परिवारों का मेलजोल एक बहुत ही मजबूत बुनियाद है।'
खुला राज! अपने प्यार को छोड़ अरेंज मैरिज के लिए क्यों तैयार हुआ ये हीरो ?
3 of 5
बता दें कि कुछ वक्त पहले जब नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि वो अपने माता-पिता की पसंद से अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं, तो कई फैंस ने नील का बहुत मजाक उड़ाया और उलूल-जुलूल कमेंट भी किए। यहां तक कि कई लोगों ने खुद नील नितिन से पूछा कि क्या आप वाकई अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं। अपनी शादी पर इस तरह का विवाद देख नील नितिन शुरुआत काफी गुस्से में आ गए थे। लेकिन अब वो खुद इस बात पर हंसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुला राज! अपने प्यार को छोड़ अरेंज मैरिज के लिए क्यों तैयार हुआ ये हीरो ?
4 of 5
नील नितिन मुकेश को इस बात का ताज्जुब होता है कि आखिर आम लोग किसी सेलेब्रिटी की अरेंज मैरिज को लेकर इतना आश्चर्य क्यों करते हैं जबकि उन्हें भी हक है कि वो अरेंज मैरिज कर सकते हैं। नील के मुताबिक, सेलेब्रिटी होने का मतलब ये कतई नहीं है कि वो लव मैरिज ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
खुला राज! अपने प्यार को छोड़ अरेंज मैरिज के लिए क्यों तैयार हुआ ये हीरो ?
5 of 5
अब नील को अपनी शादी पर लोगों के कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता और अपने इस पीरियड को वो पूरी तरह से एंजॉय करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।