फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीर दास की ये वेब सीरीज हुई फ्लॉप, निर्माता ने लेखकों के सिर फोड़ा असफलता का ठीकरा

Tue, 28 Apr 2020 12:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Apr 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Netflix original Hasmukh A Dark Comedy Gets less enthusiastic response
Hasmukh - फोटो : amar ujala mumbai

हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'हसमुख' लॉकडाउन के इस दौर में भी दर्शकों के लिए तरस रही है। सीरीज के लेखक व निर्माता निखिल आडवाणी ने इस ब्लैक कॉमेडी सीरीज के फ्लॉप होने का ठीकरा खुद अपनी लिखी कहानी पर ही फोड़ा है। उनका कहना है कि सीरीज की कहानी और बेहतर लिखी जा सकती थी जिससे यह दर्शकों के लिए और ज्यादा आकर्षित होती। इसका समाधान वह सीरीज के अगले सीजन में करेंगे।

Netflix original Hasmukh A Dark Comedy Gets less enthusiastic response
Hasmukh - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में निखिल आडवाणी ने कहा, 'मूल रूप से इसे लोगों ने गलत समझा। उन्होंने इसे सिर्फ एक कॉमेडी वेब सीरीज ही समझने की गलती की। यह कोई हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाली कहानी नहीं थी। यह नैतिकता के सामने महत्वाकांक्षाओं के टक्कर की कहानी थी। यही कारण है कि वीर दास की यह शानदार वेब सीरीज भी दर्शकों को जुटाने में विफल रही।'

Netflix original Hasmukh A Dark Comedy Gets less enthusiastic response
Hasmukh - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि सीरीज की लेखन टीम में खुद वीर दास भी शामिल थे। निखिल ने बताया कि सीरीज का अगला सीजन शुरू करने से पहले वह कुछ और लेखकों को साथ लेना चाहते हैं ताकि अगले सीजन को बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix original Hasmukh A Dark Comedy Gets less enthusiastic response
Hasmukh - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी के बारे में सफाई देते हुए निखिल कहते हैं, 'इस कहानी के जोक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था क्योंकि यह किरदार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से था। वह कोई साउथ अफ्रीकन स्टैंड अप कॉमेडियन ट्रेवर नोआ नहीं था। वह सिर्फ और सिर्फ जसपाल भट्टी या कपिल शर्मा जैसा बनना चाहता था। हां लेकिन, जोक्स थोड़े और अच्छे होने चाहिए थे। इतना ही नहीं उन जोक्स की टाइमिंग भी बहुत गलत थी। जब वीर दास जैसा अभिनेता हसमुख का किरदार निभा रहा है तो लोगों को उससे एक अच्छी कॉमेडी की उम्मीद रहती है। वह यहां लोगों को नहीं मिल पाई।'

विज्ञापन
Netflix original Hasmukh A Dark Comedy Gets less enthusiastic response
Hasmukh - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वीर दास, रणवीर शौरी, अमृता बागची, रवि किशन, मनोज पाहवा आदि कलाकारों से सजी इस वेब सीरीज का निर्देशन निखिल गोंजाल्विस ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed