फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई मुसीबत में फसीं कंगना रणौत, बिहार के सभी जिलों में इस वजह से दर्ज हो रहा है केस

Sat, 05 Dec 2020 05:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Dec 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
new case has been file against actress Kangana Ranaut in bihar districts after make joke of Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Samta Party
कंगना रणौत - फोटो : Social Media

अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा अब अपने विवादित बयानों की वजह से जानी जाती हैं। बीते कुछ समय से वह अपने कई विवादित बयान देने की वजह से मुश्किलों में भी आ चुकी हैं। बावजूद इसके कंगना रणौत बयान देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। एक बार फिर से अभिनेत्री अपने विवादित बयान की वजह से मुश्किलों में आ गई हैं। 

new case has been file against actress Kangana Ranaut in bihar districts after make joke of Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Samta Party
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कंगना रणौत के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में केस दर्ज करवा रहे हैं। वह यह केस अभिनेत्री के खिलाफ उनकी चुनावी सभा का मजाक उड़ाने वाले ट्वीट को रीट्वीट करने पर दर्ज करवा रहे हैं। एक फनी सिंह नाम के ट्विटर हैंडल ने उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनके साथ अन्य कई नेता भी दिखाई दे रहे हैं। 

new case has been file against actress Kangana Ranaut in bihar districts after make joke of Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Samta Party
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

इस तस्वीर सभी नेताओं को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तानी बताया गया है। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में सभी नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नए स्टार कहा गया था। कंगना रणौत को यह ट्वीट रीट्वीट भारी पड़ा गया है। अभिनेत्री द्वारा रीट्वीट करने पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
new case has been file against actress Kangana Ranaut in bihar districts after make joke of Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Samta Party
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने कहा, 'कंगना के खिलाफ इस पूरे मामले पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी। लीगल राय ली जा रही है और दो-तीन दिनों में पार्टी संबधित तमाम पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। सभी जिलों में भी केस दर्ज किया जा सकता है।' वहीं इन दिनों किसानों के आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर आमने-सामने है। हाल ही में कंगना ने दिलजीत दोसांझ को लेकर ट्विटर पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
new case has been file against actress Kangana Ranaut in bihar districts after make joke of Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Samta Party
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

हाल ही में कंगना रणौत ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत दोसांझ ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कंगना को दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध के बाद से बुजुर्ग सिख महिला के बारे में एक ट्वीट करने के लिए कानूनी नोटिस मिला है। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिखते हुए कंगना रणौत पर निशाना साधा। जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है। इस दौरान कंगना रणौत ने अभिनेता के लिए अमर्यादित भाषा की इस्तेमाल किया। साथ ही एक के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी अभिनेत्री के हर ट्वीट का जवाब दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस भी भीड़ गए हैं। 

पढ़ें: अनिल विज को कोरोना होते ही जूही चावला ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने शेयर किया मजेदार मीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed