फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix Releases: नेटफ्लिक्स पर देखिए ये पांच बेहतरीन वेब सीरीज, दिसंबर में होने वाली हैं रिलीज

Tue, 30 Nov 2021 12:52 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Nov 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
New web series releases on Netflix in December Lost in Space Money Hiest Titans Aranyak Decoupled
नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये पांच बेहतरीन वेब सीरीज

कोरोना काल में सिनेमा घरों पर लगे तालों के कारण ओटीटी प्लैटफॉर्म्स ने दर्शकों के बीच जमकर लोकप्रियता बढ़ाई है। अपने समय और पसंद के अनुसार फिल्में और वेब सीरीज देखने की सुविधा देने वाले ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को लोगों ने इतना पसंद किया कि अब सिनेमा घरों के खुलने के बाद भी ओटीटी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। दर्शकों को हर महीने ओटीटी पर होने वाली नई रिलीज का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली कुछ धमाकेदार वेब सीरीज के बारे में।

New web series releases on Netflix in December Lost in Space Money Hiest Titans Aranyak Decoupled
Lost in Space - फोटो : Instagram

लॉस्ट इन स्पेस
दिसंबर महीने के पहले दिन ही नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों को तोहफा दे रहा है। एक दिसंबर को साइंस फिक्शन सीरीज 'लॉस्ट इन स्पेस' का तीसरा और आखिरी सीजन रिलीज किया जा रहा है। सीरीज का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2019 में आया था।

New web series releases on Netflix in December Lost in Space Money Hiest Titans Aranyak Decoupled
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

मनी हाइस्ट
बहुचर्चित क्राइम सीरीज 'मनी हाइस्ट' के पांचवें और आखिरी सीजन का आखिरी भाग तीन दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। सीजन 5 का पहला भाग तीन महीने पहले तीन सितंबर को रिलीज किया गया था। अब दर्शन यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि आखिरी में क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New web series releases on Netflix in December Lost in Space Money Hiest Titans Aranyak Decoupled
टाइटंस

टाइटंस
आठ दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर सुपर हीरो सीरीज 'टाइटंस' का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इसमें लोगों को यह देखने मिलेगा कि टाइटंस डिक ग्रेसन, कोरी एंडर्स, गार लोगन, कॉनर, डॉन ग्रैंगर और हैंक हॉल की टीम उस जगह पर जाती है जहां उनके साथी जेसन टॉड की हत्या कर दी गई थी।
 

विज्ञापन
New web series releases on Netflix in December Lost in Space Money Hiest Titans Aranyak Decoupled
अरण्यक - फोटो : सोशल मीडिया

अरण्यक
10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज 'अरण्यक' रिलीज होने वाली है। विनय वायकुल की इस सीरीज से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इसमें आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन, मेघना मलिक भी नजर आने वाले हैं। वहीं, रवीना पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed