फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aarya 2: के के मेनन के बाद अब सुष्मिता पर चली स्पेशल इफेक्ट्स की कूंची, बायोबबल में ऐसे हुई शूटिंग

Mon, 29 Nov 2021 04:18 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Nov 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Sushmita sen opens about shooting aarya 2 in the midst of pandemic says the very definition of bubble is now etched in my mind forever
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स डेढ़’ में इसके लीड कलाकार के के मेनन को कंप्यूटर जनित स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये जवान दिखाने की कोशिशों की चर्चाएं अभी धीमी भी नहीं पड़ी हैं कि इसी ओटीटी की एक और सीरीज ‘आर्या’ के दूसरे सीजन में पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन के चेहरे की दमक के राज को लेकर दर्शक खूब सवाल कर रहे हैं। स्लो मोशन में सुष्मिता की ये रंगत और कमाल करती है और इससे भी काबिले तारीफ बात ये है कि शो की शूटिंग के दौरान मौजूद रहे लोग भी सीरीज के दूसरे सीजन के टीजर और ट्रेलर देखकर हैरान हैं। इस वेब सीरीज को बीते साल इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स में नामांकन भी हासिल हो चुका है लिहाजा इसके दूसरे सीजन को लेकर इसके कलाकारों और इसे बनाने वालों पर दबाव और ज्यादा है।

Sushmita sen opens about shooting aarya 2 in the midst of pandemic says the very definition of bubble is now etched in my mind forever
आर्या 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘आर्या 2’ के ट्रेलर ने जो अहम सवाल उठाया वह है कि क्या आर्या सरीन अपने अतीत से बच सकती है, या उसका अपना परिवार उसे फिर से धोखा देगा? डिज्नी प्लसहॉटस्टार पर 10 दिसंबर से रिलीज होने जा रही इस सीरीज की शूटिंग कोरोना संक्रमण काल के बीच ही हुई है। उन दिनों के अपने अनुभवों के बारे में सुष्मिता बताती हैं, "हम अब लॉकडाउन स्पेशलिस्ट बन गए हैं। हम या तो लॉकडाउन के दौरान रिलीज होते हैं या उसके दौरान शूट करते हैं, यह हमारी नई बात है। जब हमने ‘आर्या 2’ के लिए शूटिंग पूरी की तो हमारे फेयरवेल पर हमने कहा कि हम कितने भाग्यशाली थे कि हम महामारी के दौरान काम कर रहे थे। बहुत सारे लोग थे जिन्हें घर पर बैठना पड़ा था।”

Sushmita sen opens about shooting aarya 2 in the midst of pandemic says the very definition of bubble is now etched in my mind forever
आर्या 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज का दूसरा सीजन एक तरह से बायो बबल में ही शूट हुआ। सुष्मिता के मुताबिक, 'बबल की परिभाषा अब मेरे दिमाग में हमेशा के लिए अंकित हो गई है। किसी भी क्रू मेंबर के लिए पीपीई किट में काम करना, सिर से पैर तक कवर रहकर दिन में 10 घंटे तक काम करना बेहद कठिन है। और फिर लगातार टेस्ट। यह सुनिश्चित करते हुए कि हम अपने परिवार से दूर रहते हैं, काम शुरू करने से पहले सात से 10 दिनों के लिए क्वारन्टीन होना, ये सभी उपाय शुरू में मुश्किल लग रहे थे। लेकिन हम ऐसे समय में काम करने और कुछ दमदार बनाने में सफल रहे, यही बहुत बड़ी बात है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita sen opens about shooting aarya 2 in the midst of pandemic says the very definition of bubble is now etched in my mind forever
आर्या 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज ‘आर्या’ का दूसरा सीजन एक मां की अपराध की अंधेरी दुनिया से जंग है। वह अपने परिवार और बच्चों के दुश्मनों से लड़ने निकलने के बाद क्या क्या करती है, ये देखना इस सीरीज में दिलचस्प होगा। क्या उसका परिवार उसकी ताकत बना रहेगा या उसके अपने भरोसेमंद लोग ही उसके खिलाफ हो जाएंगे? सुष्मिता सेन एक बार फिर इस सीरीज में आर्या सरीन की भूमिका को दोहराते दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ अभिनेता सिकंदर खेर, विकास कुमार, मायो साराओ, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना और दिलनाज ईरानी भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Sushmita sen opens about shooting aarya 2 in the midst of pandemic says the very definition of bubble is now etched in my mind forever
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुष्मिता सेन अपनी इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर इसलिए भी उत्साहित हैं क्योंकि ये बहुत कम अंतराल में ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है। वह कहती हैं, " जब आप पहले ही कहानी को मीलों आगे ले गए हैं तो हमारे सामने हमेशा ये सवाल हुआ करता था कि हम बाकी सीजन में क्या करेंगे? तब सीरीज के रचयिता राम माधवानी कहते थे कि हमारे पास पहले से ही बहुत कुछ है बस इंतजार करें।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed