{"_id":"619f5e03987ab432f4199140","slug":"aarya-2-trailer-release-will-premiere-on-10th-december-sushmita-sen-is-back-with-powerfull-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aarya 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की आर्या 2, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Aarya 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की आर्या 2, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 25 Nov 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्या 2
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन सुष्मिता सेन एक बार फिर अपने अभिनय का जादू चलाने आ रही हैं। सुष्मिता भी वेब सीरीज का हिस्सा बन चुकी हैं। उनकी सीरीज आर्या दर्शकों को काफी पसंद आई थी और अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द सामने आने वाला है। आर्या 2 का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 10 दिसंबर को सुष्मिता सेन पहले से भी ज्यादा निडर, बेखौफ और जांबाज अंदाज में नजर आएंगी।
आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज
इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सुष्मिता के अलावा विकास कुमार, सिंकदर खेर, जयंत कृपलानी, अंकुर भाटिया, मेयो सराव जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। इसका ट्रेलर सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- धैर्य रखने के लिए आपका धन्यवाद।
आर्या 2 के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस बार वह अपने परिवार के लिए लड़ती नजर आएंगी। परिवार को बचाने के लिए सुष्मिता कुछ भी करने को तैयार हैं। पहले पार्ट सुष्मिता के पति बने चंद्रचूड़ की मौत किसने की इसका खुलासा हो गया था। पति की मौत के बाद आर्या अपने बच्चों को लेकर देश छोड़ने का फैसला करती है लेकिन इससे पहले वह पति की मौत का बदला लेंगी।
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज के सीन की शूटिंग के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा था', "जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, लोगों को मेकिंग और प्रोसेस के बारे में बताने के इस सफर में आपको रिकॉर्ड में ऐसे कई किस्से मिलेंगे।" उन्होंने कहा कि ऐसा एक स्पेशल सीन है जिसे हमने जयपुर के एक हेलीपैड पर शूट किया था, इस सीन का एक फार्मूलेशन था। यह एक महत्वपूर्ण दृश्य था, जिसमें 24 मिनट का लंबा टेक था जिसे एक ही बार में और कई वेरिएशन्स के साथ शूट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : Instagram
इस दिन के बारे में और जानकारी देते हुए सुष्मिता ने आगे बताया, "यह सीजन 2 के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीक्वेंस था। राजस्थान में ऑफ सीजन बारिश नहीं होती है लेकिन हर 24 मिनट के लंबे टेक के अंत में बिजली चमक रही थी और बारिश हो रही थी, सिर्फ हमारे लिए। हमें एक अद्भुत बैकड्रॉप मिला। हमारे निर्देशक को भी प्राकृतिक आवाजें पसंद हैं वह इसे देखकर रोमांचित हो गए थे। उन्होंने कहा भी कि यह इससे बेहतर नहीं हो सकता था।"
विज्ञापन
5 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
वेब सीरीज ‘आर्या 2’ में सुष्मिता सेन के किरदार के कुछ अतरंगी शेड्स इसके मेकर राम माधवानी ने बनाए हैं। उनकी एक फिल्म ‘धमाका’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सुष्मिता के अलावा वेब सीरीज ‘आर्या’ में पिछले सीजन के सितारों चंद्रचूड़ सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर ने खूब मेहनत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।