कोरोना संक्रमण काल के दौरान फिल्मों के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के चलन की सिनेमाघर खुलने के बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई है। बल्कि, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अब अपनी फिल्में भी इसी हिसाब से प्लान करने लगे हैं कि जिन बड़े सितारों के नाम पर सिनेमाघरों में ओपनिंग लगेगी, उन्हें वे अब थिएटर्स में रिलीज करेंगे और जिन सितारों की ब्रांड वैल्यू इतनी नहीं बची है कि उनके नाम पर एडवांस बुकिंग खुल सके या कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका हो सके, उनकी फिल्में अब ओटीटी के लिए ही बना करेंगी। ओटीटी वाले सितारों की लिस्ट में अभिषेक बच्चन का नाम जुड़े अरसा हो चुका है और अब राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी इसी लिस्ट में आ जुड़े हैं। छोटे बच्चन और छोटे बब्बर का एक ओटीटी मुकाबला भी अगले महीने के लिए तय हो चुका है।
OTT का महामुकाबला: छोटे बच्चन की छोटे बब्बर से दिसंबर के इस दिन होगी भिड़ंत, ये है पूरी डिटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने के साथ ही जिस रफ्तार से इस साल के बाकी बचे महीनों के शुक्रवार बुक हुए और अगले साल के शुक्रवारों की बुकिंग की उठापटक भी चल ही रही है, उसे देखते हुए तमाम ऐसी फिल्में अब अगले दो साल तक शायद ही बॉक्स ऑफिस का मुंह देख सकें, जिनकी रिलीज पर ओपनिंग लगने की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की शुक्रवार को औसत से भी सुस्त ओपनिंग ने इन हालात को और खराब किया है। आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो रही दो फिल्मों ‘सत्यमेव जयते 2’ और ‘अंतिम’ से किसी बड़े करिश्मे की उम्मीद तो नहीं है लेकिन दोनों फिल्मों के एक्शन फिल्मो के होने के चलते इन्हें सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में कारोबार मिलने की उम्मीद है।
हिंदी सिनेमा के कारोबार का जो हाल है, उसमें शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज भी अभिषेक बच्चन जैसे सितारे की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती। किसी भी हिंदी फिल्म के थिएटर में रिलीज से पहले पब्लिसिटी पर बड़ी मोटी रकम खर्च होती है। अखबारों में विज्ञापन से लेकर तमाम शहरों के टूर और अलग अलग चैनलों के मनोरंजन कार्यक्रमों में पेशी में भी खर्चा खूब आता है। फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ को सीधे ओटीटी को पकड़ा कर रेड चिलीज ने ये सारे खर्चे तो बचाए ही हैं, फिल्म को एक तय समय के लिए देसी ओटीटी जी5 को देकर अपनी लागत भी वसूल कर ली है। ये फिल्म इसओटीटी पर 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
और 3 दिसंबर को ही नेटफ्लिक्स पर राज बब्बर के बेटे प्रतीक की फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को सचिन कुंडलकर ने निर्देशित किया है। मराठी सिनेमा का बड़ा नाम रहे हैं सचिन कुंडलकर। अपनी फिल्मों ‘निरोप’ और ‘गंधा’ के लिए वह दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। फिल्म में प्रतीक के अलावा निलय मेहेंदेले और अंजली शिवरामन की भी भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी भी थोड़ी अतरंगी सी ही है।
फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ के बारे में नेटफ्लिक्स ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक इस फिल्म की कहानी एक उपन्यास पर आधारित है। उपन्यास भी सचिन का ही है। किस्सा कुछ ऐसा है कि बीती सदी के आखिरी दशक की शुरुआत के भाई और बहन को एक ही शख्स से प्यार हो जाता है।