राधिका आप्टे बॉलीवुड इंडस्ट्री की मंझी हुईं कलाकार हैं लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनकी प्रतिभा को एक अलग पहचान दी है। खासकर नेटफ्लिक्स पर उनकी इतनी ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है कि उन्हें नेटफ्लिक्स फेवरेट गर्ल का तमगा मिल चुका है। यही वजह है कि जब भी राधिका किसी वेब सीरीज या फिल्म के पोस्टर पर नजर आती हैं तो फैंस समझ जाते हैं कि यह कहानी बेहद दमदार होने वाली है। फैंस को उनके अभिनय का अंदाज काफी पसंद आता है।
OTT Platform: 'नेटफ्लिक्स फेवरट गर्ल' कही जाती हैं राधिका आप्टे, देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूल
भूतों पर सही फिल्में बनाने के मामले में बॉलीवुड सिनेमा हमेशा से पीछे रहा है लेकिन घूल की कहानी ने हर किसी को चौंका दिया था। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने निदा रहीम की भूमिका निभाई है जो एक फासीवादी सैन्य भर्ती है जिसे एक आतंकवादी अली सईद से बात करने के लिए भेजा जाता है। हालांकि कहानी में जबरदस्त मोड़ तब आता है जब अली और दूसरे बंदियों को घूल नाम का एक पिशाच पकड़ लेता है और उन्हें मारना नामुमकिन हो जाता है। राधिका ने इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय से हर किसी को दीवाना बना दिया था।
सेक्रेड गेम्स
सेक्रेड गेम्स नेटफ्लिक्स पर भारत की पहली ओरिजनल सीरीज है। इस सीरीज के पहले पार्ट में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ साथ राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी।राधिका ने सीरीज में एक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ऑफिसर अंजलि माथुर का किरदार निभाया था। सीरीज में उन्होंने एक सशक्त महिला का रोल किया था और यह सीरीज इसलिए और भी खास बन गई थी।
राधिका ने बहद संजीदा किरदार निभाए हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह मस्ती भरे किरदार नहीं निभा सकती । बॉम्बैरिया फिल्म में उन्होंने मुंबई की एक पीआर निर्देशक की भूमिका निभाई थी। फोन खोने के बाद से जब वह एक अजनबी से मदद मांगती है तो वहीं से उसकी कहानी बदल जाती है। इस फिल्म में राधिका की कॉमिक टाइमिंग बेहद कमाल की थी।
हंटर
सेक्स कॉमेडी फिल्म हंटर एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी औरतों के साथ मस्ती करता है और उनके पीछे भागता है। हालांकि जब उसके दोस्त उसे शादी करने कहते हैं तो वह एक वैवाहिक साइट पर अपना अकाउंट बनाता है। यहां उसकी मुलाकात तृप्ति से होती है जिससे वह अपना अतीत छिपाने की कोशिश करता है क्योंकि उसे तृप्ति से प्यार हो जाता है। राधिका के रोल में तृप्ति ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो बिल्कुल आजाद ख्याल की लड़की रहती है। इस किरदार से एक बार फिर राधिका सबके दिलों में छा गई थीं।