चुनाव नतीजों के बीच अचानक से बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। न ही उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और न ही उन्होंने किसी पार्टी के लिए प्रचार किया। लेकिन फिर भी वो एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गई हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
लाइव शो में सनी देओल को सनी लियोनी कह बैठा टीवी एंकर तो एक्ट्रेस ने किया ट्वीट-कितने मिले वोट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल टीवी शो में एक न्यूज एंकर ने सनी देओल को गलती से सनी लियोनी कह दिया। अब सोशल मीडिया पर एंकर की इस के वीडियो क्लिप्स और इस पर बनाए गए मीम्स वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है सनी लियोनी ने भी इस पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पूछा, "मैं कितने वोट्स से आगे हूं?" सनी के इस ट्वीट के बाद लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Leading by How many votes ???? ;) 😜
फिलहाल गुदासपुर लोकसभा सीट के रुझानों में सनी देओल काफी आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार जाखड़ से है। इस बीच सनी देओल ने भी खुशी जताई है।
सनी देओल ने अपने बयान में कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी जीत रहे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मेरी जीत हो रही है। अब बस मेरा एक ही उद्देश्य है कि मुझे जो जीत मिली है, उसके बदले में काम करूं।'