फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 21 साल बाद अर्जुन-मेहर का तलाक, वाणी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पांच खबरें

Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Arjun Rampal Mehr Ranu Mandal Rajnikanth Amitabh Iffi 2019 Vaani Kapoor Kbc Aishwarya
न्यूज कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं दिनभर की पांच खबरें संक्षिप्त में...

News Capsule Arjun Rampal Mehr Ranu Mandal Rajnikanth Amitabh Iffi 2019 Vaani Kapoor Kbc Aishwarya
Mehr Jesia, Gabriella and Arjun Rampal - फोटो : file photo

शादी के 21 साल बाद अर्जुन- मेहर का तलाक

  • सबसे पहले बात करते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की। बता दें कि शादी के 21 साल बाद अर्जुन और मेहर के तलाक को मुंबई के फैमिली कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। मुख्य न्यायाधीश शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल के तलाक को मंजूरी दी। उन्होंने अपने फैसले में यह भी कहा कि दोनों बेटियां यानी माहिका और मायरा मां के साथ ही बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी। 
  • गौरतलब है कि मई 2018 में अर्जुन और मेहर ने अपने सेपरेशन की घोषणा की थी। वहीं मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस साल जुलाई में ही गैब्रिएला से अर्जुन को एक बेटा भी हुआ है। दोनों ने बच्चे का नाम आरिक रखा है।
News Capsule Arjun Rampal Mehr Ranu Mandal Rajnikanth Amitabh Iffi 2019 Vaani Kapoor Kbc Aishwarya
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल की फेक फोटोज हुई थीं वायरल

  • रातों रात एक वीडियो के वायरल होने के बाद सफलता का स्वाद चखने वालीं रानू मंडल हाल ही में अपने मेकअप के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। ऐसे में अब उन फोटोज की हकीकत उनके मेकअप आर्टिस्ट ने खोली है। दरअसल संध्याज मेकओवर नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ वीडियोज शेयर किए गए हैं, जिनमे रानू मंडल का मेकअप दिखाया गया है। आर्टिस्ट ने बताया है कि काफी मेहनत से मेकअप किया गया, लेकिन फेक फोटो ने सब कुछ बिगाड़ दिया। 
  • वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल सैलून पहुंची और मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने उनका शानदार स्वागत किया, जिसके बाद उनका मेकअप शुरू किया गया। 1 मिनट 46 सेकेंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Arjun Rampal Mehr Ranu Mandal Rajnikanth Amitabh Iffi 2019 Vaani Kapoor Kbc Aishwarya
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर

  • गोवा में बुधवार से 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फिल्म फेस्टिवल अपनी शुरुआत के साथ ही सभी की नजरों में आ गया है। उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक-दूसरे को अपनी प्रेरणा बताया। दोनों हस्तियां दो बार मंच पर आईं। पहली बार, अमिताभ ने रजनीकांत को आइकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया। इस दौरान रजनीकांत ने अमिताभ के पैर छुए। 
  • इसके बाद, रजनीकांत ने अमिताभ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया तो अमिताभ ने उन्हें गले लगा लिया। इस खास मौके पर अमिताभ ने कहा- रजनीकांत के साथ मेरी नोकझोंक चलती रहती है। वे मुझे सलाह देते हैं, ये करो, ये मत करो। लेकिन, हम एक-दूसरे की सलाह नहीं मानते। 
विज्ञापन
News Capsule Arjun Rampal Mehr Ranu Mandal Rajnikanth Amitabh Iffi 2019 Vaani Kapoor Kbc Aishwarya
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वाणी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज

  • हाल ही में वाणी कपूर सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गईं थीं। वाणी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके डीप नेक टॉप पर 'हरे राम'  लिखा हुआ था। अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने का इलजाम लगाते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि मामला बढ़ने के बाद वाणी कपूर ने फोटो इंस्टाग्राम से हटा ली थी। लेकिन अब ये मामला बढ़कर पुलिस तक पहुंच गया है। 
  • बता दें कि मुंबई रेजिडेंट रमा सावंत  ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता रमा सावंत ने कहा वाणी कपूर को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed