बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
बुर्ज खलीफा पर चमके शाहरुख तो क्या बोले ऋषि? सारा अली का बोल्ड फोटोशूट, पांच खबरें
शाहरुख खान पर ऋषि कपूर का ट्वीट
For me this is so wonderful . Sharukh in his early years, started his career with me in “Deewaana”. And now to see him at his pinnacle is so joyous and https://t.co/oN9osbp8I4 make India proud, Sharukh. (achcha hua na Gauri ooparwale ne tumhari naheen sunni lol) Belated Birthday https://t.co/4YyH4f6VuY
2 नवंबर को शाहरुख खान की बर्थडे की धूम न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी देखने को मिली। खास मौके पर दुबई में बुर्ज खलीफा से भी किंग खान को अपने बर्थडे विश किया गया। जिसके बाद ऋषि कपूर ने भी एक ट्वीट किया। ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे लिए यह बहुत अद्भुत है। शाहरुख ने मेरे साथ फिल्म 'दीवाना' से अपना करियर शुरू किया था और अब उसे अपने शिखर पर देखना कितना आनंददायक और विचित्र है। आप भारत को गौरवान्वित करते हैं। अच्छा हुआ ना गौरी ऊपरवाले ने तुम्हारी नहीं सुनी।'
शिल्पा के बेटे का डांसिंग वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है।वीडियो में शिल्पा का बेटा वियान टाइगर श्रॉफ के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वियान कार्टवील करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, 'हाय मेरा बेटा...राज के पंजाबी जीन्स का कमाल है जो वियान की पहली स्कूल परफॉर्मेंस में दिख रहा है। वियान का कार्टवील स्पेशली तुम्हारे लिए है टाइगर श्रॉफ।' वहीं इस वीडियो की आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं। जिसमें अनिल कपूर का नाम भी शामिल है।
View this post on Instagram
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
दीपिका पादुकोण की हॉरर फिल्म
हाल ही में दीपिका ने फिल्म महाभारत का एलान किया था। इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि दीपिका ने एक हॉरर फिल्म भी साइन की है। इंडिया टुडे डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम होगा अरुंधती और ये अनुष्का शेट्टी की तेलुगू भाषा में बनी फिल्म अरुंधती का हिंदी रीमेक होगी।
मालदीव में मंदिरा बेदी
बॉलीवुड अभिनेत्री फिलहाल में अपने परिवार को वक्त दे रही हैं। ऐसे में मंदिरा के सोशल मीडिया अकाउंट से पता लगा है कि वो मालदीव में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मंदिरा ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में मंदिरा हमेशा की तरह काफी बिंदास नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
My last #sunset at @ozenmaadhoo Wearing a splash of #saltbymandira . . #mandirabedi @mandiradesigns
A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on
