बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
'हसीन दिलरुबा' बनीं तापसी, 'बाहुबली' अभिनेत्री को नहीं मिल रहा काम, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू बनीं हसीन दिलरुबा
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आने वाली हैं। तापसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीजिंग डेट भी बताई है। इसके तस्वीर को साझा करते हुए तापसी ने लिखा, 'मैं बुरी हो सकती हूं लेकिन मैं उसमें भी सम्पूर्ण हूं।' इसके साथ तापसी ने बताया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितम्बर 2020 को रिलीज होगी। बता दें कि आनंद एल राय की फिल्म में तापसी के साथ अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
जेनेलिया ने किया पति रितेश को बर्थडे विश
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी उन्हें जन्मदिन की सुभकामनाएं दी हैं। जेनेलिया पति रितेश और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में जेनेलिया लिखा, 'मैं आज वहीं बात कहूंगी, जो मैं तब भी कहूंगी जब तुम 100 साल के हो जाओगे। तुम मेरे आज हो और मेरा आने वाला हर दिन। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारे। हमेशा के लिए तुम्हारी'। इस तस्वीर को रितेश- जेनेलिया के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on
अर्जुन ने की मजनू भाई के साथ फोटो शेयर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अर्जुन समय-समय पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। ऐसे में अर्जुन ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी शादी समारोह की है जो कि बहुत पुरानी है। तस्वीर में अर्जुन कपूर काफी मोटे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, 'मजनू भाई और उनके तीन सिपाही'। तस्वीर में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ अक्षय मारवह और मोहित मारवाह भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
बाहुबली की हीरोइन को क्यों नहीं मिल रही फिल्में?
फिल्म बाहुबली में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को इन दिनों फिल्में नहीं मिल रही हैं। तमन्ना को फिल्मों से ज्यादा आइटम नंबर्स के ऑफर्स आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक पिछले दो साल में तमन्ना को फिल्मों के कम ही ऑफर मिले हैं। इस दौरान उन्होंने जिन फिल्मों में स्पेशल गानों पर डांस किया है, उनमें कन्नड़ फिल्म जगुआर, केजीएफ चैप्टर 1, महेश बाबू की फिल्म सरिलेरू नीकिवारु शामिल हैं।