टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक 'झलक दिखला जा' के सीजन 10 में हिस्सा लेने के लिए सेलिब्रिटीज ने अपने डांसिंग शूज को पहन लिया है और जमकर थिरकने को तैयार हैं। इस लोकप्रिय शो की पूरे पांच साल बाद वापसी हो रही है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बार भी टीवी की कई सितारे इस शो में नजर आने वाले हैं। वहीं आज मेकर्स ने भी आज शो के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें पारस कलनावत से लेकर निया शर्मा और शिल्पा शिंदे तक कई सेलेब्स जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa: निया ने लचकाई कमर और पारस कलनावत के जबरदस्त डांस मूव्स, देखें 'झलक दिखला जा' 10 के प्रोमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स की तरफ से जारी किए गए एक प्रोमो में निया शर्मा जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को ऑल ब्लैक लुक में लेडी बॉस अंदाज में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस इससे पहले साल 2020 में कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं थीं। मेकर्स ने जारी किए गए प्रोमो के कैप्शन में लिखा- निया शर्मा आ रही हैं करने स्टेज को अपनी झलक से ट्रांसफॉर्मा!
पारस कलनावत भी रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आने वाले हैं। इस शो के लिए हाल ही में उन्होंने अनुपमा को अलविदा कहा है। प्रोमो में पारस कलनावत ने भी अपने डांस की शानदार झलक दिखलाई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोमों को अपने इंस्टा पेज से भी साझा किया है।
भाभी जी घर हैं और बिग बॉस में अपनी धाक जमाने वाली शिल्पा शिंदे भी झलक दिखला जा के सीजन 10 में नजर आने वाली हैं। प्रोमो में एक्ट्रेस को भी झलक दिखला जा की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। मेकर्स ने प्रोमो जारी करते हुए लिखा- शिल्पा शिंदे आईं हैं फिर एक बार रियलिटी टेलीविजन पर आपका दिल चुराने, पर इस बार एक अनोखी झलक के साथ!
टीवी के हैंडसम हंक में शुमार अभिनेता धीरज धूपर भी 'झलक दिखला जा 10' में स्टेज पर धमाल मचाने को तैयार हैं। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में भी उन्होंने अपने जबरदस्त डांस मूव्स की झलक दिखाई है।