निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी को एक दिसंबर को एक साल हो जाएगा। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रिवाज से शादी की थी। शादी की पहली सालगिरह को लेकर निक जोनस ने बड़ा खुलासा किया है। निक ने बताया कि शादी की सालगिरह के लिए उन्होंने प्रियंका के लिए क्या प्लानिंग की है।
प्रियंका से शादी को लेकर पहली बार बोले निक, पहली सालगिरह के लिए उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट से बात करते हुए निक जोनस ने कहा- 'मैं अभी नहीं बताऊंगा कि सालगिरह को किस तरह सेेलिब्रेट करेंगे क्योंकि प्रियंका के लिए यह सरप्राइज है। हो सकता है कि वह अभी देख रही हो। अगर ऐसा हुआ, तो मैं नहीं चाहता कि हमारा कोई भी प्लान खराब हो। मैं कुछ दिनों के लिए टूर से छुट्टी लूंगा। यह साल बेहतरीन गया।'
इसके साथ ही निक ने बताया- 'मुझे ऐसा लगता है कि हम दोनों बतौर पति-पत्नी जल्दी एडजस्ट हो गए। हम लोगों के कई दोस्त कह चुके हैं तुम दोनों हमेशा एक दूसरे के लगते हो। यह स्वाभाविक बदलाव है जब कोई आपकी जिंदगी में आता है। उम्मीद करता हूं आने वाले साल में हम लोगों के पास एक दूसरे के लिए और ज्यादा समय हो, लेकिन काम में व्यस्त रहना कोई बुरी बात नहीं है।'
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त दिल्ली में हैं और नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने दिल्ली के एक रेस्टोरेंट की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में प्रियंका ने एक डिश की तस्वीर साझा की थी जिसमें कई नोट दिखाई दिए थे। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा डिश को घूर रही थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में सिर्फ डिश की तस्वीर साझा की थी।
इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'मेरे खाने में कैश।' प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम थीं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था।
यह भी पढ़ें- 'बेटी के जन्म के 7 महीने बाद इस अभिनेत्री ने किया खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के बाद डिप्रेशन...'