देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर न सिर्फ अपने फोटोज और वीडियोज बल्कि पति निक जोनस के लिए भी सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में निक से जुड़े एक पोस्ट को लेकर प्रियंका ट्रोल हो गई थीं। जिसके बाद अब ट्रोलर्स को निक जोनस ने करारा जवाब दिया है।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बचाव में उतरे पति निक जोनस, 'बैटमैन' से ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में पति के नए वेंचर का जिक्र करते हुए उनकी उम्र 27 साल बताई गई थी। बस इस बात से ही सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने प्रियंका को निशाने पर ले लिया और ट्रोल कर दिया। ट्रोलर्स प्रियंका को पति निक की सही उम्र भी नहीं पता होने के चलते ट्रोल कर रहे थे।
बता दें कि निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ था। ऐसे में उनकी उम्र फिलहाल में 26 साल है। लेकिन प्रियंका ने जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने निक की उम्र 27 साल बताई है। ऐसा करने के चलते ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।
View this post on Instagram
So proud. When you own your own tequila at 27! @villaone ❤
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
पत्नी प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल होता देख अब निक ने ट्रोलर्स पर एक मीम के जरिए निशाना साधा है। ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए निक ने एक मीम पोस्ट किया जिसमें जिसमें बैटमैन थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहा है। जिसे बैटमैन थप्पड़ मार रहा है वो इंटरनेट है। ट्रोलर्स कह रहे हैं कि उसे उम्र का नहीं पता, और बैटमैन कहता है कि दो हफ्ते में वह 27 साल का होने वाला है। निक जोनास ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा मेरा जन्मदिन बखूबी जानती है।
बात प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करें तो काफी लंबे अरसे बाद प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है द स्काई इज पिंक और इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि जायरा वसीम बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं और ये उनकी आखिरी फिल्म होगी।
पढ़ें: हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू की तस्वीरें आईं सामने, झलक देखते ही कपूर परिवार भावुक