अंबानी खानदान हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया। मौका था मुंबई में एक प्रदर्शनी का। इस मौके पर नीता अंबानी (Nita Ambani) बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के साथ पहुंचीं। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की तस्वीरें छाई हुई हैं। तस्वीरों में नीता बहू श्लोका का हाथ पकड़े हुए नजर आईं। इसके साथ ही उनके साथ राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी दिखाई दीं। तस्वीरों में नीता और श्वलोका के बीच बॉन्डिंग दिखी।
अंबानी खानदान की बहू श्लोका का किस तरह ख्याल रखती हैं सास नीता? वीडियो में दिखा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में नीता अंबानी श्वलोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ नजर आ रही हैं। इस इवेंट में तीनों वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। श्लोका ने फ्लोरल स्कर्ट पहनी हुई थी जबकि नीता फ्लोरल ट्राउजर और राधिका गुलाबी रंग का वनपीस पहने हुए नजर आईं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
नीता, श्वोका और राधिका के अलावा अनंत अंबानी, टीना अंबानी और कोकिला बेन भी नजर आईं। अंबानी परिवार के अलावा फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी इस इवेंट में स्पॉट हुई। इस मौके पर मसाबा मैक्सी ड्रेस पहने हुई थी। इससे पहले 11 जुलाई को श्लोका मेहता के बर्थडे पर अंबानी परिवार ने नई नवेली बहू को खास तोहफा दिया था। इस मौके पर एक एनिमेटेड वीडियो बनवाया था जिसमें श्वलोका को प्रिंसेज की तरह दिखाया गया था।
इसके साथ ही श्वोका की पुरानी तस्वीरें भी वीडियो में थीं। वीडियो में एक बुक दिखती है। जिसका नाम है, 'श्लोका एंड द लिटिल प्रिंस'। इसमें सबसे पहले श्लोका के बचपन की तस्वीर दिखती हैं। उनके साथ ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी हैं। तीनों ही साथ में खेलते नजर आ रहे हैं। इन पुरानी तस्वीरों के एलबम के बाद सबसे पहले मुकेश अंबानी अपनी बहू को बर्थडे विश करते हैं।
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on
मुकेश अंबानी कहते हैं, 'डियर श्लोका, आपको मिसेज श्लोका आकाश अंबानी के रूप में पहले जन्मदिन की बहुत बधाई। आपको बहुत खुशी, प्यार और सफलता मिले। मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक मैं दादा बन जाऊंगा।' इसके बाद नीता अंबानी, श्लोका को बर्थडे विश करती नजर आईं। तो वहीं आकाश कहते हैं, 'पूरे साल में तुम्हारा जन्मदिन मेरे लिए सेलिब्रेशन की सबसे बड़ी वजह होता है। मैं भगवान का हर रोज शुक्रिया करता हूं कि तुम मेरे साथ हो। पिछले 11 साल मेरे लिए अद्भूत रहे, हर उतार-चढ़ाव में हमने खूब सीखा। मुझे आशा है कि हम आने वाले सालों को और यादगार बनाएंगे।