फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयललिता की बायोपिक नाम का हुआ खुलासा, ये अभिनेत्री बनेंगी 'द आयरन लेडी'

Sat, 22 Sep 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Nithya Menen will play Jayalalitha role in film The Iron Lady
इन दिनों भारतीय सिनेमा में कई राजनेता की बायोपिक्स को लेकर काफी चर्चा है। जहां शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की फिल्म आने वाली है तो वहीं टॉलीवुड में सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक भी सुर्खियों में है। इस बीच दक्षिण भारत की दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जयललिता की बायोपिक को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जयललिता की बायोपिक में कौन अभिनेत्री उनके किरदार को बड़े परदे पर निभाएगी इस बात का भी खुलासा हो गया है। 
Nithya Menen will play Jayalalitha role in film The Iron Lady
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अभिनेत्री नित्या मेनन जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। जयललिता की बायोपिक का निर्देशन अभिनेत्री प्रियदर्शिनी कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रियदर्शिनी ने मीडिया से बात करते नित्या मेनन के नाम की जानकारी दी। साथ ही जयललिता की बायोपिक के नाम का भी खुलासा कर दिया है। उनकी इस बायोपिक का नाम 'द आयरन लेडी' है। प्रियदर्शिनी ने आगे यह भी बताया कि नित्या मेनन के अलावा वह जल्द ही फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों के नाम की भी घोषणा कर देंगी। 
Nithya Menen will play Jayalalitha role in film The Iron Lady
वहीं बात करें जयललिता की बायोपिक यानी द आयरन लेडी के पोस्टर की तो फिल्म के पहले पोस्टर में ही अमेरिकन महिला नेता हिलेरी क्लिंटन का वह बयान नजर आ रहा है जो उन्होंने जयललिता के लिए बोला था। उन्होंने कहा था- 'जयललिता अतुलनीय और मजबूत दृढ़ नेता है, और वह महिला सशक्तिकरण का एक अवतार हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nithya Menen will play Jayalalitha role in film The Iron Lady
आपको बता दें कि साउथ फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा और तमिलनाडु की दिग्गज नेता जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। वह अच्छी एक्ट्रेस के साथ साथ एक बेहतर मुख्यमंत्री भी थीं। उनकी पार्टी का नाम एआईडीएमके है। वह साल 1991 से लेकर 2016 तक राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed