सब्सक्राइब करें

Crime Movies On OTT: चर्चित मर्डर मिस्ट्री केसों पर बनी इन फिल्मों को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Mar 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
No One Killed Jessica Main Aur Charles Shahid and talwar top Movies Based on Murder Mystery Cases See on OTT Platform
Movies Based on Murder Mystery - फोटो : social media

आज के समय में मनोरंजन का मतलब ओटीटी प्लेटफॉर्म से हो गया है। ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर क्राइम, सस्पेंस, लव, रोमांस से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में भी मौजूद हैं, जो सच्चाई घटनाओं पर आधारित हैं। ये फिल्में देशभर के चर्चित मर्डर मिस्ट्री पर आधारित हैं। आज हम आपको सच्ची मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और अब आप इन्हें आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Trending Videos
No One Killed Jessica Main Aur Charles Shahid and talwar top Movies Based on Murder Mystery Cases See on OTT Platform
No One Killed Jessica - फोटो : social media

नो वन किल्ड जेसिका
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' साल 2011 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 1999 में हुए जेसिका लाल कांड पर आधारित थी। कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में देर रात जेसिका लाल को गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
No One Killed Jessica Main Aur Charles Shahid and talwar top Movies Based on Murder Mystery Cases See on OTT Platform
शाहिद - फोटो : social media

शाहिद
फिल्म 'शाहिद' साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था और इसमें राजकुमार राव अहम भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकिल शहिद की हत्या पर आधारित है, जो साल 2010 में हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव ने ही शाहिद की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, फिल्म में जीशान अयूब, केके मेनन जैसे कलाकार भी थे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

No One Killed Jessica Main Aur Charles Shahid and talwar top Movies Based on Murder Mystery Cases See on OTT Platform
रुस्तम - फोटो : social media

रुस्तम
'रुस्तम' बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार इलियाना डीक्रूज और पवन मल्होत्रा नजर आए थे। ये फिल्म देश के चर्चित नानावटी केस पर आधारित है। ये फिल्म साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण इंडियन नेवी के एक ऑफिसर रुस्तम पावरी (अक्षय कुमार) एक शख्स की हत्या कर देता है। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचता है। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है। 

विज्ञापन
No One Killed Jessica Main Aur Charles Shahid and talwar top Movies Based on Murder Mystery Cases See on OTT Platform
मैं और चार्ल्स - फोटो : social media

मैं और चार्ल्स
फिल्म 'मैं और चार्ल्स' साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म मशहूर किलर शोभराज चार्ल्स की जिंदगी पर आधारित है, जो एक सीरियल किलर था। शोभराज चार्ल्स को बिकिनी किलर के नाम से जाना जाता था। शोभराज ने कई विदेशी महिलाओं को अपना निशाना बनाया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म जी 5 पर देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed