{"_id":"5aec17eb4f1c1b320a8b7fdf","slug":"nobel-prize-literature-award-2018-may-be-cancelled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Me too कैंपेन के चलते इस कदर उछला सेक्स स्कैंडल, पहली बार टला नोबेल पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Me too कैंपेन के चलते इस कदर उछला सेक्स स्कैंडल, पहली बार टला नोबेल पुरस्कार
Fri, 04 May 2018 04:39 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nobel prize
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 का साहित्य नोबेल पुरस्कार कैंसिल हो गया है, इसके पीछे वजह अवॉर्ड प्रदान करने वाली संस्था के सदस्य का सेक्स स्कैंडल में फंसना बताया जा रहा है।
2 of 5
Nobel prize
दरअसल, पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था के सदस्य के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं, जिस वजह से एकेडमी के कुछ सदस्यों का कहना है कि अवॉर्ड सेरेमनी के लिए स्थिति अनुकूल नहीं हैं। फ्रेंच फोटोग्राफर जीन क्लाउड अरनॉल्ट पर सैक्स स्कैंडल का आरोप लगा है। जिसकी वजह से स्वीडिश एकेडमी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
3 of 5
Jean-Claude Arnault
दरअसल, पिछले साल नवंबर में करीब 18 महिलाओं ने #Me too आंदोलन के जरिए फ्रेंच फोटोग्राफर अरनॉल्ट के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एकेडमी के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अवॉर्ड प्रदान करने वाली 18 सदस्यों वाली संस्था ने अरनॉल्ट की पत्नी और संस्था की सदस्य कटरीना फ्रोस्टेनसन को कमेटी से निकालने के लिए वोट किया। जिसके बाद अरनॉल्ट और उनकी पत्नी से संस्था ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jean-Claude Arnault
संस्था की स्थायी सदस्य सारा डेनियस ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी थी कि, अरनॉल्ट और कटरीना से एकेडमी ने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। इसके बाद डेनियस समेत 6 सदस्य अब तक कमेटी से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में नोबल पुरस्कार आयोजन होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Nobel prize
सूत्रों की मानें तो साहित्य नोबेल पुरस्कार इस बार आयोजित नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो 75 साल में यह दूसरा मौका होगा जब इसे स्थगित किया गया हो। इससे पहले साल 1943 में साहित्य नोबेल पुरस्कार द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से स्थगित किया गया था। डायनेमाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबल की याद में हर साल साहित्य नोबेल पुरस्कार अवॉर्ड दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।