बीते दिनों मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का लिप-लॉक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह अपनी फिल्म Oru Adaar Love के एक्टर रोशन अब्दुल रऊफ के संग रोमांस करती दिखीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश Oru Adaar Love में मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच उनके किरदार को लेकर फिल्म की दूसरी हीरोइन ने बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
priya prakash varrier
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबासाइट डीएनए की खबर के अनुसार,फिल्म Oru Adaar Love में प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल रऊफ के अलावा अभिनेत्री नूरिन शेरीफ भी हैं। नूरिन शेरीफ ने बताया इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन प्रिया प्रकाश का पिछले साल आंख मारने वाला वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उसका रोल प्रिया प्रकाश को दे दिया।
3 of 5
Noorin Shereef
- फोटो : social media
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए नूरिन शेरीफ ने कहा- 'मैं उस समय बहुत खुश थी जब उमर लुलु ने उन्हें फिल्म की हीरोइन के लिए चुना। लेकिन प्रिया प्रकाश वारियर का वीडियो वायरल होने के बाद मेकर्स ने पूरी स्टोरी लाइन बदली और मेरे किरदार को किनारे कर दिया गया। यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। क्योंकि यह किरदार मेरे लिए महत्वपूर्ण था।'
4 of 5
priya prakash
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते वर्ष 2018 के वैलेंटाइन डे वीक के दौरान प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो से प्रिया प्रकाश रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। इसके बाद फिल्म से जुड़े कई सीन समय-समय पर आते रहे। इसी कड़ी में इस साल के वैलेंटाइन डे वीक के बीच प्रिया ने फिर गजब तब ढा दिया जब उनका कोस्टार रोशन अब्दुल रऊफ संग लिप-लॉक वीडियो वायरल हो गया।
5 of 5
Priya Prakash
- फोटो : file photo
इस दफा प्रिया सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। इस वीडियो पर उनके फैन्स नाराज हो गए हैं जो भद्दे कमेंट्स कर उन पर गुस्सा कर रहे हैं। कुछ कमेंट्स ऐसे भी जिनमें गालियों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि ये वीडियो सिर्फ 15 सेकंड का है। इसमें अब्दुल, प्रिया प्रकाश को लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं । गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश वॉरियर की डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' 14 फरवरी को रिलीज हो गई है।