{"_id":"62d052b87c60060af968c42b","slug":"nora-fatehi-could-not-understand-ranbir-kapoor-towel-step-in-saawariya-she-asked-when-did-he-do-this-adult-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: रणबीर कपूर के इस डांस स्टेप को पहचान नहीं पाईं नोरा फतेही, अभिनेता को बताया एडल्ट फिल्म का एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: रणबीर कपूर के इस डांस स्टेप को पहचान नहीं पाईं नोरा फतेही, अभिनेता को बताया एडल्ट फिल्म का एक्टर
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में जोर-शोर से बिजी हैं। वह कभी अपना कोई वीडियो शेयर करते हैं तो कभी किसी रियलिटी शो में प्रमोशन के लिए पहुंच जाते हैं। बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म शमशेरा के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है। उनका डाकू वाला अंदाज दर्शकों को भा गया है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल नोरा फतेही ने रणबीर के आइकॉनिक सांवरिया वाले डांस स्टेप की तुलना एडल्ट फिल्म से कर दी है।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram
रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया का गाना जब से तोरे नैना तो हर किसी ने सुना होगा। इस गाने में रणबीर का तौलिया वाला डांस स्टेप भी सभी को याद होगा, लेकिन क्या आपको पता है नोरा फतेही रणबीर के इस आइकॉनिक डांस स्टेप से अंजान हैं। इसीलिए उन्होंने इसको लेकर ऐसा कमेंट कर डाला जिसे सुनकर रणबीर भी शर्म से लाल जाएंगे। दरअसल नोरा ने एक फन सेशन खेला। जिसमें उनको मशहूर अभिनेताओं के डांस मूव्स पहचानकर उनके नाम बताने थे।
3 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में नोरा को रणबीर कपूर का डांस मूव्स पहचानना था। उनको रणबीर की फिल्म सांवरिया के टॉवेल वाले डांस का स्टेप हिंट दिया था, लेकिन वह गाना और एक्टर किसी को भी नहीं पहचान सकीं। सिर्फ इतना ही नहीं तौलिया वाले सीन पर नोरा चौंक गईं। उन्होंने कहा- अच्छा वो मैन है...उसने अपना टॉवेल हटाया...ये कौन सी ब्लू फिल्म है? इसके बाद जब उनको बलम पिचकारी गाने का स्टेप करके दिखाया गया तब वह रणबीर को पहचान पाईं। इसके बाद उन्होंने ये भी पूछ लिया कि रणबीर ने कौन सी ब्लू फिल्म की?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही का ये वीडियो देखने के बाद तो रणबीर वाकई शरमा सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं और रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।