मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं।सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। आज भी सितारों ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos of the Day: रेड गाउन में दिशा का कातिलाना अंदाज और मौनी की दिलकश अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अवनीत ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उनका हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट में अवनीत की अदाएं कातिलाना लग रही हैं।
दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल में अभिनेत्री ने रेड कलर के गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर ही अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। मौनी की अदाएं देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं।
श्वेता तिवारी
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तस्वीरों को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।