नोरा फतेही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं उनके एक-एक डांस मूव्स पर फैंस दिल हार बैठते हैं। उन्हें बॉलीवुड की दिलबर गर्ल कहा जाता है लेकिन एक टाइम ऐसा भी रहा कि इस दिलबर गर्ल का दिल भी किसी ने तोड़ा था। यह बात किसी और न नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद बताई है। जिसका वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है।
Nora Fatehi: नोरा फतेही को भी मिला है प्यार धोखा! 'झलक दिखला जा' के सेट पर छलका दर्द, रोने लगीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोरा फतेही इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' को होस्ट कर रही हैं। शो अब अपने फिनाले में है और इस दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट में से रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख, श्रीति झा और गशमीर महाजनी ने अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने अपनी जिंदगी का वह हिस्सा साझा किया जो अब तक अनसुना था।
श्रीति झा का डांस देखने के बाद सभी उनकी तारीफ करते हैं और इस दौरान नोरा से जब पूछा जाता है कि आपके गाने पर डांस किया परफॉर्मेंस कैसी लगी तो वह उस टाइम भावुक दिखाई दीं। श्रीति के डांस की तारीफ करने के साथ ही नोरा कहती हैं कि 'उस समय (जब गाना शूट हुआ था ) में मेरे लिए एक पर्सनल सिचुएशन हो रही थी और जो मैं गाने के साथ कनेक्ट कर रही थी और मैं वो इमोशन लेकर आई सेट पर और मैंने परफॉर्म किया"। परफॉर्मेंस के दौरान नोरा की आंखों में आंसू भी दिखाई दिए।