{"_id":"5cf6fec9bdec2207226ebeaf","slug":"nora-fatehi-get-trolled-after-her-dance-video-leaked-in-ramzan-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने डांस की वजह से ट्रोल हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया यूजर्स ने याद दिलाया रमजान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने डांस की वजह से ट्रोल हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया यूजर्स ने याद दिलाया रमजान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 05 Jun 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : file photo
Link Copied
दिलबर और कमरिया जैसे सुपरहिट डांस नंबर्स से बॉलीवुड की फेवरिट डांस गर्ल बन चुकीं नोरा फतेही को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा रहा है। नोरा को अपने एक डांस नंबर की वहज से न केवल ट्रोल होना पड़ा है बल्कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके डांस पर भद्दे कमेंट भी किए हैं।
Trending Videos
2 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो नोरा फतेही का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। रमजान के महीने में इस डांस वीडियो के लीक होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : file photo
नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को norafatehi_team नाम के हैंटल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके डांस की तारीफ की तो कुछ ने ट्रोल किया। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'मोहतरमा थोड़ा लिहाज कर लिया होता, इस मुबारक महीने का। तवज्जो नहीं दे सकती, कम से कम तोहीन तो न करो।'
वहीं दूसरे ने लिखा, 'नोरा जी आप क्या कर रही हैं इस पाक महीने में।' इसके अलावा नोहा फतेही के डांस वीडियो पर और भी कई कमेंट किए गए हैं। आपको बता दें कि तमाम डांस नंबर्स करने के बाद नोरा फतेही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत से अपना एक्टिंग सफर भी शुरू कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि नोरा सलमान खान की फिल्म भारत में अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं और फिल्म में उन्हें किरदार मिला है सुनील ग्रोवर की पत्नी का। नोरा इस बात से बेहद खुश हैं कि फिल्म भारत के कुछ दृश्यों में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सलमान खान के साथ फिल्म भारत के एक गाने तुरपया में थिरकने का मौका पाने को वह अपने करियर का अहम पड़ाव मानती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।