अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने सिजलिंग अवतार से फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और एक के बाद एक तारीफों में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने आंखों की मस्ती से बनाया फैंस को दीवाना, रेखा के गाने पर दिखाईं कातिल अदाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसके बैकग्राउंड में अभिनेत्री रेखा पर फिल्माया गया गाना 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं' बज रहा है। एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। रेड ड्रेस में नोरा ने बेहद बोल्ड अंदाज दिखाया है। एक्ट्रेस को डीप नेक के साथ हॉट अवतार में देखा जा सकता है।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
वीडियो देखने के बाद फैंस नोरा फतेही की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। वहीं दूसरे ने लिखा-प्रिंसेस बहुत खूबसूरत लग रही हो। इसी तरह से अन्य यूजर दिल और फायर वाले इमोटिकॉन्स के साथ अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
फिल्म थैंक गॉड में नजर आएंगी नोरा फतेही
बात करें वर्क फ्रंट की तो नोरा फतेही फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'माणिके' भी रिलीज किया गया है। इस गाने में फैंस को नोरा और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। बहरहाल फिल्म 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।