फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: चंडीगढ़ MMS कांड पर भड़के सोनू सूद और रणबीर ने ट्रोल्स को फटकारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 18 Sep 2022 07:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 18 Sep 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Filmy wap sonu sood on chandigarh mms scandal Chahatt Khanna reaction sukesh chandrashekhar connection news
सोनू सूद, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी रैप में हम आपको रोजाना मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं क्योंकि सिनेमा की नगरी में हर रोज कुछ ऐसा होता है, जिस पर लोगों का ध्यान जरूर जाता है। आज यानी रविवार को भी इस इंडस्ट्री में काफी हलचल रही है। एक तरफ चंडीगढ़ एमएमएस कांड पर अब सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोनू सूद का इस एमएमएस कांड पर बयान दिया है। इसके अलावा, अब रणबीर कपूर ने भी उन लोगों को फटकार लगाई है जिन्होंने आलिया को ट्रोल किया है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको बताते हैं। 

Filmy wap sonu sood on chandigarh mms scandal Chahatt Khanna reaction sukesh chandrashekhar connection news
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं का एमएमएस लीक कांड इस समय सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद से आठ छात्राओं ने जान देने की कोशिश की है, जिनमें से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस के नाम पर कई फर्जी वीडियो भी भेजे जा रहे हैं। इसी बीच घटना को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्णं बताते हुए इस मामले पर संज्ञान लेने के लिए कहा है। 

Chandigarh University MMS Leak: 'समय आ गया है कि हम...', एमएमएस लीक कांड पर आया सोनू सूद का रिएक्शन

Filmy wap sonu sood on chandigarh mms scandal Chahatt Khanna reaction sukesh chandrashekhar connection news
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली की इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले। इस फिल्म ने पश्चिमी देशों, खासकर यूएस में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पश्चिम में अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में यह एक महत्वपूर्ण फिल्म रही है। फिल्म की डिजिटल रिलीज के बाद फैंस, क्रिटिक्स और मेकर्स ने फिल्म की खूब सराहना की। कुछ ने तो फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होने तक के कयास भी लगाए। हालांकि, फिल्म को मिले इतने प्यार पर एस एस राजामौली ने अब प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वे इस बात से बेहद हैरान हैं।

RRR: पश्चिम में 'आरआरआर' के धमाल से हैरान एसएस राजामौली, बोले- अब तक समझने की कोशिश में हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy wap sonu sood on chandigarh mms scandal Chahatt Khanna reaction sukesh chandrashekhar connection news
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता से 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही है। इस बीच रणबीर ने खुद की और आलिया भट्ट की निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही रणबीर ने उन लोगों को भी खरी-खोटी सुनाई है, जिन्होंने आलिया भट्ट को ट्रोल किया था।

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की आलोचना करने वालों पर रणबीर कपूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- यह केवल...

विज्ञापन
Filmy wap sonu sood on chandigarh mms scandal Chahatt Khanna reaction sukesh chandrashekhar connection news
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

चारू असोपा और राजीव सेन अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका रिश्ता कभी बनता है तो कभी बिगड़ जाता है और यह बात उनके फैंस से भी नहीं छुपी है। बीते दिनों, चारू और राजीव का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था लेकिन अब दोनों फिर से एक हो गए हैं और अब चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।   

Charu Asopa-Rajeev Sen: एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे चारू असोपा-राजीव सेन, शेयर कीं मूवी डेट की फोटोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed