{"_id":"6313260b97e7ab3b6d795801","slug":"nora-fatehi-questioned-four-times-in-sukesh-chandra-shekhar-money-laundering-case-jacqueline-also-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा से अब तक चार बार हो चुकी है पूछताछ, जानिए किसने किए क्या सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा से अब तक चार बार हो चुकी है पूछताछ, जानिए किसने किए क्या सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री नोरा फतेही की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में उन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एक्ट्रेस से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। शुक्रवार को जहां दिल्ली पुलिस ने पहली बार नोरा से कई घंटे पूछताछ की, वहीं उससे पहले ईडी भी अभिनेत्री को तीन बार तलब कर चुकी है। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की है। रिपोर्ट्स के मुातबिक इस दौरान उनसे करीब 50 सवाल पूछे गए।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान नोरा ने सुकेश से महंगे तोहफे मिलने की बात कुबूल की है। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस से सवाल किया कि उन्होंने सुकेश से कब-कब महंगे तोहफे लिए? साथ ही यह भी पूछा कि पहली बार दोनों की मुलाकात कहां हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने पूरा सहयोग किया। नोरा से जब पूछा गया कि वह सुकेश से किस तरह मिलीं तो इस पर नोरा ने बताया कि एक नेल आर्ट फंक्शन के दौरान उनकी मुलाकात सुकेश की पत्नी से हुई थी। इसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस को बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी। नोरा ने बताया, 'मैं दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानती थी।'
3 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : insta
पूछताछ के दौरान नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम लिया। नोरा ने कहा, 'मेरा जैकलीन के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।' बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कर रही हैं। अब तक नोरा चार बार पूछताछ का सामना कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही को आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले ईडी की पूछताछ में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही और जैकलीन को आलीशान गाड़ियां गिफ्ट में देने की बात कही थी। 14 अक्टूबर 2021 को नोरा और सुकेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। इस दौरान नोरा ने खुद एक करोड़ से ज्यादा रकम की गाड़ी तोहफे में लेने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : social media
आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस के संदर्भ में सबसे पहली एफआईआर दिल्ली पुलिस में दर्ज हुई थी। उस पर दिल्ली ईओडब्ल्यू ने अगस्त में जांच शुरू की। वहीं, ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।