फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: भाई-भाभी के बीच हुई सुलह पर सुष्मिता सेन ने जाहिर की खुशी, दी यह प्रतिक्रिया

Sat, 03 Sep 2022 02:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Sep 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen reacts brother Rajeev Sen and bhabhi Charu Asopa call off divorce says I am so happy
सुष्मिता सेन-राजीव सेन-चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों ऐसी खबरें आईं थीं कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा तलाक लेने वाले हैं। उनके मन-मुटाव और अलगाव को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, अब दोनों ने अपनी शादी को बरकरार रखने का फैसला लिया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। दोनों के बीच हुई सुलह से फैंस बेहद खुश हैं। अब इस पर सुष्मिता सेन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

Sushmita Sen reacts brother Rajeev Sen and bhabhi Charu Asopa call off divorce says I am so happy
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

गणेश चतुर्थी के मौके पर राजीव और चारु ने यह एलान किया कि अब वे तलाक नहीं ले रहे हैं। साथ ही दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका दिया है। दरअसल, चारु असोपा ने हाल ही में एक फैमिली फोटो साझा की है। इसमें चारू के साथ राजीव सेन और उनकी बेटी नजर आ रहे हैं। इसके साथ चारू ने काफी लंबा नोट भी लिखा किया है। चारू ने लिखा है, 'शादियां स्वर्ग में बनती है, लेकिन उन्हें चलाना हमारी जिम्मेदारी होती है। हां हमने कहा था कि हम अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं और हमने सोचा था कि हम खराब अंत पर पहुंच गए हैं और आगे कुछ नहीं है। तलाक एक विकल्प था, जिसके बारे में हम सोच रहे थे, हम इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन, अब मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को बरकरार रखने का फैसला किया है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

Sushmita Sen reacts brother Rajeev Sen and bhabhi Charu Asopa call off divorce says I am so happy
सुष्मिता सेन - फोटो : insta

चारू ने आगे लिखा है, 'हमारी एक प्यारी बेटी जियाना है। हम अभिभावक के रूप में उसे बेस्ट देना चाहते हैं। उसकी खुशियां और परवरिश हमारी प्राथमिकता है। हम अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने हमें खूब सपोर्ट किया है। जियाना को खूब प्यार देने के लिए शुक्रिया।' भाई-भाभी का घर टूटने से बच गया है इस बात से सुष्मिता सेन बेहद खुश हैं। उन्होंने चारू के इस पोस्ट पर कमेंट किया है, 'मैं आप तीनों के लिए बेहद खुश हूं। डुगा डुगा शोना।' सुष्मिता के इस कमेंट पर चारू असोपा ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा है, 'थैंक यू दीदी. आपको बहुत सारा प्यार।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen reacts brother Rajeev Sen and bhabhi Charu Asopa call off divorce says I am so happy
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47

आपको बता दें कि चारू और राजीव वर्ष 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते वर्ष नवंबर में उनकी बेटी जियाना का जन्म हुआ। जुलाई में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। मगर, हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने अपनी शादी को बचाए रखने का एलान किया है। चारु असोपा ने पोस्ट के अलावा एक व्लॉग वीडियो भी शेयर किया। इसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे उनके परिवार ने मिलकर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तैयारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed