फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: फ्लॉप हो रहे बॉलीवुड ने दांव पर लगाए 500 करोड़, क्या मणिरत्नम के सामने टिक पाएगी हिंदी इंडस्ट्री?

Sat, 03 Sep 2022 02:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
September Movie Release Big Budget Films Brahmastra Ponniyin Selvan Vikram Vedha stake Crores at box office
ब्रह्मास्त्र, पीएस 1, विक्रम वेधा - फोटो : Social Media

अगस्त का महीना पूरे देश में त्योहारों की रौनक लेकर आया था। उस महीने में बड़े-बड़े त्योहारों के साथ-साथ सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में भी रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इन मेगा बजट फिल्मों के हश्र से कोई अनजान नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट बॉलीवुड की आंच आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' तक पर देखने को मिली। ऐसे में हाल ही में शुरू हुए सितंबर के महीने में भी तीन बहुत बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका इंतजार काफी समय से दर्शक कर रहे थे। जहां हिंदी फिल्मों के फैन्स लंबे समय से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' और ऋतिक रोशन, सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तमिल सिनेमा का ड्रीम प्रोजेक्ट 'पोन्नियिन सेल्वन' दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने का काम कर रहा है।



ये तीनों ही फिल्में आखिरकार अब थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैं। पिछले काफी समय से लगातार हिंदी फिल्मों को मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच रणबीर-आलिया और ऋतिक के कंधों पर दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में सितंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत बड़ी अग्निपरीक्षा लेकर आया है। क्योंकि इन तीनों फिल्मों के बजट को मिलाकर सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का दांव लगा है। चलिए जानते हैं कैसे... 

September Movie Release Big Budget Films Brahmastra Ponniyin Selvan Vikram Vedha stake Crores at box office
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र 
अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर पिछले काफी दिनों से बज बना हुआ है। साल 2014 में अयान द्वारा इस मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी, लेकिन इस इमेजिनेशन से पर्दे तक लाने में उन्हें आठ साल का लंबा समय लगा। लेकिन अब 400 करोड़ के मेगा बजट में बनी यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय स्टारर यह फिल्म इसी महीने 9 तारीख को रिलीज होने जा रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर उठ रही बायकॉट की मांग और रणबीर-आलिया के बयान पर शुरू हुए विवादों के बाद फिल्म का टिकट खिड़की पर हिट होना थोड़ा मुश्किल सा लग रहा है। बाकी हमें यह पुख्ता तौर पर जानने के लिए 9 सितंबर तक का इंतजार करने की जरूरत है। यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा बजट में बनी फिल्म होगी। इसका बजट रॉकिंग स्टार यश की 'केजीएफ 2' से भी कहीं ज्यादा है।

September Movie Release Big Budget Films Brahmastra Ponniyin Selvan Vikram Vedha stake Crores at box office
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
बॉलीवुड के सुपरहीरो और मोस्ट हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर इस महीने सैफ अली खान के साथ धमाका करने जा रहे हैं। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' भी इसी महीने रिलीज होने वाली है। आपको बता दें यह पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ऋतिक रोशन-सैफ अभिनीत इस फिल्म को भी पुष्कर और गायत्री ने ही निर्देशित किया है। लेकिन पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक और सैफ की जोड़ी इसकी कहानी में नयापन लाने के साथ-साथ इसे ग्रैंड भी बना रही है। इस फिल्म को हिंदी में ग्रैंड बनाने के लिए अच्छा-खासा बजट भी खर्च किया गया है। सामने आई रिपोर्ट्स में 'विक्रम वेधा' के इस हिंदी रीमेक का बजट 150 से 175 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
September Movie Release Big Budget Films Brahmastra Ponniyin Selvan Vikram Vedha stake Crores at box office
'पोन्नियिन सेलवन' में विक्रम का लुक - फोटो : social media

पोन्नियिन सेलवन
भारतीय सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में से गिने जाने वाले मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जानी वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पार्ट जल्द ही थिएटर्स में धमाका करने वाला है। तमिल सिनेमा की बड़े बजट की फिल्म कही जाने वाली 'पोन्नियिन सेल्वन' की घोषणा पहली बार साल 1958 में की गई थी। लेकिन तब इस फिल्म को इंडियन सिनेमा के आइकॉन के रूप में पहचाने जाने वाले एमजीआर निर्देशित करने वाले थे। हालांकि प्रोजेक्ट अनाउंस तो हुआ लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। अब आखिरकार मणिरत्नम के निर्देशन में 'पोन्नियिन सेल्वन' बनकर तैयार हुई है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय, त्रिशा और जयम रवि जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके टीजर से ही फिल्म की भव्यता का एहसास हो जाता है। लेकिन यह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से भी ज्यादा बजट में बनकर तैयार हई है और 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

विज्ञापन
September Movie Release Big Budget Films Brahmastra Ponniyin Selvan Vikram Vedha stake Crores at box office
विक्रम वेधा-पीएस1 - फोटो : सोशल मीडिया

इन तीनों फिल्मों पर मेकर्स द्वारा बेधड़क पैसे बहाए गए हैं। ऐसे में तीनों फिल्मों के बजट को जोड़ जाए तो इनका ही बजट 1000 करोड़ से ज्यादा का बैठता है। 'ब्रह्मास्त्र', 'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियिन सेल्वन' के साथ-साथ कई छोटे बजट की फिल्में भी थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में यह महीना बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी बहुत बड़ा साबित होने वाला है। इन फिल्मों के निर्देशकों की मेहनत कितनी सफल होगी यह फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed