मनोरंजन जगत के सितारों की तरह ही उनके बच्चे भी बचपन से ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। स्टार किड्स के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार किड्स को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री के कुछ फेमस स्टार किड्स से मिलवाने जा रहे हैं। ये स्टार किड्स अपनी क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आइए जानते हैं साउथ के फेमस स्टार किड्स के बारे में...
Star Kids: ये हैं साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड्स, एक तो सामंथा रुथ प्रभु के साथ करने वाली है डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश बाबू- सितारा
महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। लेकिन इस मामले में उनकी बेटी सितारा भी पीछे नहीं हैं। सितारा का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर वह अक्सर ही अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। सितारा को भी लाखों लोग फॉलो करते हैं और अक्सर ही उनकी वीडियो वायरल हो जाती हैं। वहीं, वह जल्द ही पहली बार टीवी पर अपने पिता के साथ डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भी गेस्ट के तौर पर पहुंचने वाली हैं।
धनुष- यात्रा और लिंगा
धनुष साउथ ही नहीं बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। वह फिल्मों में अपने यूनिक स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, उनके बेटे यात्रा और लिंगा का भी स्टारडम कम नहीं हैं। धनुष अक्सर उनके साथ फोटोज शेयर करते हैं। 'द ग्रे मैन' की स्क्रीनिंग पर भी धनुष अपने बेटों के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरी ली थी।
अल्लू अर्जुन- अल्लू अरहा
अल्लू अर्जुन ने अपने दमदार अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। अल्लू अर्जुन की बेटी का नाम अल्लू अरहा है और वह बेहद क्यूट हैं। अरहा ने जल्द ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म ‘शकुंतलम’ में नजर आने वाली हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी।
यश- आर्या
केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश का नाम साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी बेटी आर्या बेहद क्यूट हैं, जिनकी तस्वीरें यश साझा करते रहते हैं। वहीं, आर्या की अक्सर ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।