{"_id":"63c15186e1ec2e5bdc16bcbb","slug":"nora-fatehi-reached-delhi-court-recorded-statement-in-sukesh-chandrashekhar-200-crore-money-laundering-case-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: 200 करोड़ की ठगी के मामले में बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचीं नोरा, अभिनेत्री के वकील ने कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: 200 करोड़ की ठगी के मामले में बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचीं नोरा, अभिनेत्री के वकील ने कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आज यानी 13 जनवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट में उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज करवाया। दरअसल, कोर्ट में अभिनेत्री से पूछताछ की है कि वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में कैसे आईं और उन्होंने सुकेश से कई महंगे तोहफे भी लिए थे? रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही ने खुद ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था और अपना बयान दर्ज कराने की बात कही थी।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : insta
वहीं, इस मामले में नोरा फतेही के वकील विक्रम सिंह चौहान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेत्री के वकील ने कहा कि आज मेरी मुवक्किल यानी नोरा फतेही कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने जांच में मदद के लिए मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दिया। उनका आचरण हमेशा ही आज्ञाकारी रहा है, क्योंकि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के साथ-साथ इस देश के कानूनों में अत्यधिक विश्वास है।
3 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : insta
इसके साथ ही अभिनेत्री के वकील विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि नोरा फतेही अपने इस आचरण के माध्यम से बार-बार यह साबित कर रही हैं कि अपनी व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बावजूद वह इस बात का ध्यान रखती हैं कि जब भी जरूरत होती है तो वह जांच में एजेंसियों की मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही-जैकलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले की जांच कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और नोरा फतेही से लगातार पूछताछ की जा रही हैं। बीते दिनों ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज और नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे तोहफे लिए हैं। साथ ही ईडी ने कहा था कि दिसंबर 2020 में नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से बीएमडब्ल्यू कार उपहार में ली थी, जो महबूब खान के नाम से रजिस्टर थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।