फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माही गिल ही नहीं ये 5 सेलेब्स भी शादी के बिना बने पेरेंट्स, शेयर करते रहते हैं बच्चों की तस्वीरें

Wed, 03 Jul 2019 04:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 03 Jul 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
not Just mahie gill but these 5 Bollywood stars are single parents
माही गिल और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस माही गिल हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले जहां उन पर हमला के चलते वो खबरों में थीं तो अब उनके एक खुलासे ने उन्हें चर्चा का मुद्दा बना दिया है। दरअसल हाल ही में माही गिल ने खुलासा किया था कि वो लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं और उनकी एक ढाई साल की बेटी भी है। गौरतलब है कि माही पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जो शाशीशुदा नहीं है लेकिन मां हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं उन पांच सेलेब्स के बारे में जो शादीशुदा नहीं हैं लेकिन मां या पिता हैं।

not Just mahie gill but these 5 Bollywood stars are single parents
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन: सिंगल पेरेंट की लिस्ट में शामिल सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं। उनकी बेटियों के नाम रेने और अलीशा हैं। सुष्मिता ने साल 2000 में रेने को एडॉप्ट किया था। वहीं अलीशा को साल 2010 में गोद लिया था। गौरतलब है कि हाल ही में सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को शेयर किया । साथ ही ये भी बताया कि जब रेने को पता चला था कि उन्हें गोद लिया गया है तो उसका रिएक्शन क्या था । इसके साथ ही बता दें कि सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं । सुष्मिता इन दिनों मॉडल रोमन शॉल को डेट कर रही हैं । 

not Just mahie gill but these 5 Bollywood stars are single parents
Neena Gupta, Masaba Gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता: नीना गुप्ता अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर हैं। नीना ने बिना शादी के ही एक बेटी को जन्म दिया था। नीना की एक बेटी हैं जिनका नाम मसाबा गुप्ता है। मसाबा गुप्ता एक भारतीय फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। उन्होंने कई भारतीय अभिनेत्रियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
not Just mahie gill but these 5 Bollywood stars are single parents
karan johar - फोटो : instagram
करण जौहर: डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर करण जौहर भी सिंगल पेरेंट हैं। बता दें कि सेरोगेसी से करण के दो बच्चे हैं। करण के एक बेटा और बेटी हैं। दोनों का नाम यश और रूही रखा गया है। बता दें कि करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है।
विज्ञापन
not Just mahie gill but these 5 Bollywood stars are single parents
tusshar kapoor - फोटो : social media
तुषार कपूर: तुषार कपूर भी सिंगल पेरेंट की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि तुषार सेरोगेसी की मदद से पिता बने हैं। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है। अक्सर तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed