टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहुचर्चित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में टाइगर के साथ दो एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है। इन दोनों एक्ट्रेस के नाम अनन्या पांडे और तारा सुतारिया है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंड भी कर रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2019 में अब तक कौन से स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।
अनन्या-तारा ही नहीं 2019 में 4 स्टार्स कर चुके हैं बॉलीवुड में डेब्यू, 2 को सलमान ने दिलाई एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ट्रेलर लांच होते ही बॉलीवुड में एक साथ दो एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है। पहली एक्ट्रेस अनन्या पांडे है। अनन्या मशहूर एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। फिल्मों में आने से पहले ही अनन्या कार्तिक आर्यन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है।
अनन्या पांडे के साथ ही तारा सुतारिया ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म 10 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।
जहीर इकबाल
जहीर इकबाल की पहली फिल्म 'नोटबुक' हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म से जहीर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म सलमान खान के बैनर तले बनी है। फिल्म रिलीज होने से पहले जहीर अपने बयान की वजह से चर्चा में रहे। जहीर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था- 'बीते 6 साल में शायद ही ऐसा कोई दिन रहा है जब मैं भाई के साथ नहीं रहा हूं। मैं हर रोज सलमान खान के घर के सामने से गुजरता था। एक रोज जब सलमान के घर गए तब उन्होंने मुझे अपने ट्रेनर से मिलवाया। उस वक्त सलमान मुझसे बोले- टी-शर्ट उतारे, बॉडी बनाओ। मैं तुम्हें स्टार बना दूंगा।'
प्रनूतन
जहीर के साथ ही सलमान ने प्रनूतन को भी बॉलीवुड में डेब्यू करवाया है। प्रनूतन नूतन की पोती और मोहनीश बहल की बेटी हैं। नोटबुक फिल्म 29 मार्च, 2019 को रिलीज हुई थी।