{"_id":"5ccd4e10bdec2207186a4b32","slug":"not-only-priyanka-chopra-brother-these-5-celebs-never-married-after-engagement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई तो रचाई पर शादी से पहले ही टूटा इन 5 सेलेब्स का रिश्ता, एक के तो कार्ड छप गए थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई तो रचाई पर शादी से पहले ही टूटा इन 5 सेलेब्स का रिश्ता, एक के तो कार्ड छप गए थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 04 May 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का रोका कुछ दिन पहले ही इशिता कुमार के साथ हुआ था। अप्रैल में दोनों की शादी होने वाली थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई थीं। शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन फिर किसी वजह से इनकी सगाई टूट गई। खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी का रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाया हो। कई ऐसे एक्टर्स रहे जिन्होंने सगाई तो की लेकिन 7 फेरे तक पहुंचते-पहुंचते रिश्ता टूट गया। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से 5 की।
Trending Videos
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की 2002 में सगाई हुई थी। इस वक्त करिश्मा स्टार बन चुकी थी और अभिषेक इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन शादी होने के पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की 2002 में सगाई हुई थी। इस वक्त करिश्मा स्टार बन चुकी थी और अभिषेक इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन शादी होने के पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान और सोमी अली
सलमान और सोमी अली
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली और सलमान खान के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब मशहूर हैं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया। ये रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया लेकिन दोनों किसी वजह से अलग हो गए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली और सलमान खान के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब मशहूर हैं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया। ये रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया लेकिन दोनों किसी वजह से अलग हो गए।
trisha krishnan
तृषा कृष्णन और वरुण मनियन
साउथ फिल्मों में मुख्य रूप से सक्रिय रहीं तृषा कृष्णन की भी सगाई टूट चुकी है। साल 2015 के जनवरी महीने में एक बिजनेसमैन वरुण मनियन से तृषा की सगाई हुई थी हालांकि उसी साल के मई महीने में दोनों की सगाई टूट भी गई।

शिल्पा शिंदे और रोमित राज
शिल्पा शिंदे और रोमित राज
शिल्पा शिंदे ने एक्टर रोमित राज के साथ सगाई की थी इतना ही नहीं दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन सात फेरे लेने से कुछ समय पहले दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ गए कि शिल्पा ने शादी करने से मना कर दिया।