फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में इस खूबसूरत अभिनेत्री के हाथ लगी डरावनी फिल्म, मराठी फिल्म की है रीमेक

Fri, 29 May 2020 09:29 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 29 May 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Nushrat Bharucha grabs lead role in Marathi horror film Lapachhapi hindi remake Chhori
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

डरावनी सामग्री परोसने के लिए मशहूर अमेरिकन एंटरटेनमेंट कंपनी क्रिप्ट टीवी ने भारत की फिल्म निर्माता कंपनी अबून्दन्तिया (Abundantia) एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाने के बाद अब भारतीयों को डराने की भी योजना बना ली है। दोनों कंपनियों ने कुछ ही समय पहले एक दूसरे से हाथ मिलाया है और इन दोनों ने अपनी पार्टनरशिप में बृहस्पतिवार शाम को ही पहली हॉरर फिल्म का निर्माण करने की घोषणा की है। 

Nushrat Bharucha grabs lead role in Marathi horror film Lapachhapi hindi remake Chhori
छोरी - फोटो : सोशल मीडिया

यह एक हिंदी फिल्म है जो कि तीन साल पहले आई मराठी भाषा की हॉरर फिल्म 'लपाछपी' की रीमेक होगी। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम 'छोरी' होगा। प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी अभिनेत्री नुसरत भरूचा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। 

Nushrat Bharucha grabs lead role in Marathi horror film Lapachhapi hindi remake Chhori
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में चुन लिए जाने के बाद अपना उत्साह जाहिर करते हुए नुसरत कहती हैं, 'यह जॉनर मुझे बहुत उत्साहित करता है। इस फिल्म की कहानी भी हमारे समाज को प्रभावित करेगी और खुद से जोड़ेगी। विशाल के काम से मैं बहुत प्रभावित हूं। मुझे बड़ी खुशी है कि इस फिल्म में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrat Bharucha grabs lead role in Marathi horror film Lapachhapi hindi remake Chhori
नुसरत भरूचा और छोरी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के मराठी वर्जन को भी विशाल ने ही निर्देशित किया है। और, अब हिंदी वर्जन को भी वही निर्देशित करने जा रहे हैं। विशाल कहते हैं, 'यह मराठी फिल्म 'लपाछपी' का ऑफिशियल रीमेक है और हम इसे बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, दर्शकों को इसका मराठी वर्जन भी पसंद आया था लेकिन तब हम कुछ सीमाओं में बंधे हुए थे। अब इसका हिंदी वर्जन भी करने का मौका मुझे ही मिल रहा है तो हम इस फिल्म को और भी ज्यादा आश्चर्य और रोमांच से भर देंगे।'

विज्ञापन
Nushrat Bharucha grabs lead role in Marathi horror film Lapachhapi hindi remake Chhori
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म साइक प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही है और इसकी पटकथा और संवाद विशाल कपूर ने लिखे हैं। फिल्म के निर्देशक विशाल फुरिया बताते हैं कि फिल्म की कहानी तो वही रहेगी जो मराठी फिल्म की रही है लेकिन वह अपने स्तर पर कुछ छोटे-मोटे बदलाव जरूर करेंगे। फिल्म की मुख्य कलाकार नुसरत के बारे में वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि वह बहुत ही अच्छी कलाकार हैं और इस किरदार को वह आराम से संभाल सकती हैं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed