फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा न बनने पर तोड़ी चुप्पी, मेकर्स को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 11 Jun 2023 04:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 11 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

नुसरत भरूचा ने आखिरकरार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही मूवी के मेकर्स के प्रति नाराजगी जाहिर करती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha On Getting Replaced In Dream Girl 2 By Ananya Panday target on the makers
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

'प्यार का पंचनामा' फिल्म में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वालीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्हें 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में कैमियो करते देखा गया था। वहीं, 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत को उनके प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिली थी, बावजूद इसके भी फिल्म के सीक्वल में उनकी जगह अनन्या पांडे को ले लिया गया। इसी को लेकर अब नुसरत ने चुप्पी तोड़ी है, और बड़ा बयान देकर एक बार फिर लाइमलाइट बटोर रही हैं। 

Nushrratt Bharuccha On Getting Replaced In Dream Girl 2 By Ananya Panday target on the makers
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के सीक्वल को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। पिछले कुछ महीने से फिल्म से जुड़े वीडियो फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' में फीमेल लीड के तौर पर अनन्या पांडे को लिया है। इसी पर इसके पहले पार्ट की हीरोइन नुसरत भरूचा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

Nushrratt Bharuccha On Getting Replaced In Dream Girl 2 By Ananya Panday target on the makers
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया इंटरव्यू में नुसरत भरूचा से पूछा गया कि वह 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा क्यों नहीं बनीं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'आपको यह सवाल फिल्म निर्माता से पूछना होगा। मेरा वास्तव में उनसे पूछने का दिल नहीं था कि उन्होंने मुझे इसमें क्यों नहीं लिया। मैं उनसे सवाल नहीं पूछ सकी। मैंने सोचा ठीक है, अगर उन्होंने मुझसे नहीं पूछा। मैं अब स्वीकार करने वाली बन गई हूं। यह सभी पहलुओं पर लागू होता है। मैंने स्वीकार कर लिया है, इसलिए कोई तनाव नहीं है।'

Sidhu Moose Wala: मैं तुम्हें अपने आसपास महसूस करती हूं, सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिवस पर मां ने लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha On Getting Replaced In Dream Girl 2 By Ananya Panday target on the makers
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस को जल्द 'छोरी 2' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। नुसरत के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है। हालांकि, फैंस इससे उम्मीदें लगाए बैठे हैं। 

Rubina Dilaik: कार एक्सीडेंट के बाद से सदमे में हैं रुबीना, हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कहां आईं चोटें

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha On Getting Replaced In Dream Girl 2 By Ananya Panday target on the makers
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की बात करें तो यह 25 अगस्त, 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मूवी में आयुष्मान खुराना लीड रोल में होंगे। साथ ही अनन्या पांडे एक्टर के अपोजिट दिल जीतती नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed