फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद बनते ही शादी करने जा रही हैं नुसरत जहां, दूल्हा भी है बहुत खास

Fri, 31 May 2019 02:36 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 May 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan kolkata trinamool congress mp will marry with nikhil jain
Nusrat Jahan - फोटो : social media

17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस से सासंद बनीं नुसरत जहां। पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से नुसरत ने बड़ी जीत हासिल की। बीते दिनों नुसरत अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई थीं। अब खबर आ रही हैं नुसरत जल्द शादी करने जा रही हैं।

nusrat jahan kolkata trinamool congress mp will marry with nikhil jain
nusrat jahan - फोटो : social media

नुसरत जहां कोलकाता बेस्ड बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाने जा रही हैं। यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसका आयोजन इस्तांबुल में किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

nusrat jahan kolkata trinamool congress mp will marry with nikhil jain
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो रिंग पहने नजर आ रही हैं और उनका हाथ किसी ने थाम रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan kolkata trinamool congress mp will marry with nikhil jain
Nusrat Jahan - फोटो : social media

बीते दिनों ट्रोल होने को लेकर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने कहा था, 'ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं।'

विज्ञापन
nusrat jahan kolkata trinamool congress mp will marry with nikhil jain
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter

नुसरत जहां ने बातचीत में आगे कहा था, 'मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed